स्कूल में सिलेंडर से लगी आग सिपाहियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा 20 बच्चे सरक्षित निकाले
बदायूं । उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के बिसौली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में आज सुबह खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली जिसके कारण पूरे स्कूल परिसर में धुआं भरने के कारण अफरा तफरी मच गई लोगो द्वारा 112 पर डायल कर पुलिस को सूचना दी तत्काल मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने बिना फायर बिग्रेड का इंतजार किए तुरंत आग को बुझाने के लिए मौजूद सिलेंडरों की सहायता से आग पर काबू पाया और 20 बच्चों को सकुशल बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार बिसौली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामपुरिया की रसोई में सोमवार सुबह सिलिंडर में आग सुबह करीब सवा आठ बजे लगी, जब रसोइया बच्चों के लिए खाना बनाने के लिए सिलिंडर खोल रहा था। गैस लीक होने के कारण चूल्हा जलाने का प्रयास करते ही सिलिंडर ने आग पकड़ ली। आग लगते ही स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डायल-112, 108 एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। हालांकि, उनके पहुंचने से पहले ही पुलिसकर्मियों ने आग बुझा दी थी। कांस्टेबल सत्येंद्र पाल और हेड कांस्टेबल महावीर ने सूझबूझ दिखाते हुए सिलिंडर की आग पर काबू पाया। काफी देर तक सिलिंडर फटने की आशंका बनी रही, जिससे लोग डरे हुए थे। रसोइए ने बच्चों के लिए खाना बनाने की तैयारी शुरू की थी। सिलिंडर खोलते ही गैस लीक होने के कारण आग लग गई। पुलिस के कांस्टेबल सत्येंद्र पाल और हेड कांस्टेबल महावीर ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही आग बुझाकर स्थिति को संभाला। इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और सभी बच्चे सुरक्षित रहे।
























