बदायूँ।कादरचौक पुलिस ने 4.130 किलो डोडा छिलका के साथ दो तस्करों को दबोचा

कादरचौक पुलिस ने 4.130 किलो डोडा छिलका के साथ दो तस्करों को दबोचा

एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कादरचौक पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो आरोपियों को 4 किलो 130 ग्राम नशीला पदार्थ डोडा छिलका के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार 20 जुलाई 2026 को थाना कादरचौक पुलिस ने ग्राम सदाठेर निवासी मुनीश पुत्र छत्रपाल एवं भूपेन्द्र सिंह पुत्र महावीर को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से एक पीले रंग के प्लास्टिक के कट्टे में रखा 4 किलो 130 ग्राम डोडा छिलका बरामद हुआ।

इस संबंध में थाना कादरचौक में  एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई। बाद में उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

बरामदगी

4 किलो 130 ग्राम नशीला पदार्थ (डोडा छिलका)

एक पीले रंग का प्लास्टिक का कट्टा

गिरफ्तारी करने वाली टीम

उपनिरीक्षक राकेश कुमार वर्मा, थाना कादरचौक, बदायूं एवं पुलिस टीम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *