बदायूँ।31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा सहित पांच योजनाओं का मिलेगा लाभ, विभागीय पोर्टल पर शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

बदायूं, 20 जुलाई। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न राज्य सेक्टर योजनाओं में लाभ प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पुनः शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई 2026 तक विभागीय पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य पालक विकास अधिकरण ने बताया कि आवेदन मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम योजना, उत्तर प्रदेश मत्स्य पालन कल्याण कोष के अंतर्गत मोपेड विद आइस बॉक्स परियोजना, उत्तर प्रदेश में मोती संवर्धन योजना तथा विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना योजना के लिए आमंत्रित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक योजना के लिए अलग-अलग ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। योजनाओं की पात्रता, इकाई लागत, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट https://fisheries.up.gov.in⁠� पर उपलब्ध है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि भविष्य में योजनाओं के प्रावधानों में कोई संशोधन किया जाता है, तो संशोधित प्रावधान ही मान्य होंगे।

योजनाओं से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस में विकास भवन, बदायूं, कक्ष संख्या-325 स्थित मत्स्य पालक विकास अधिकरण कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *