बदायूँ।विधवा पेंशनधारक प्राथमिकता पर बनवाएं फैमिली आईडी, डीपीओ की अपील

विधवा पेंशनधारक प्राथमिकता पर बनवाएं फैमिली आईडी, डीपीओ की अपील

राशन कार्ड या फैमिली आईडी नहीं होने वाली 7,912 महिला पेंशनधारकों से जल्द आवेदन कर प्रति जमा करने का आग्रह

बदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा पेंशन) प्राप्त करने वाली महिलाओं से अपील की है कि जिन पेंशनधारकों का राशन कार्ड अथवा फैमिली आईडी अभी तक नहीं बनी है, वे प्राथमिकता के आधार पर अपनी फैमिली आईडी बनवाकर उसकी प्रति जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में अवश्य जमा करें।

उन्होंने बताया कि जनपद में वर्तमान में 7,912 निराश्रित महिला पेंशनधारक हैं। जिन महिलाओं के पास राशन कार्ड अथवा फैमिली आईडी उपलब्ध नहीं है, वे जल्द से जल्द फैमिली आईडी बनवाकर जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, विकास भवन, बदायूं, कक्ष संख्या-129 में उसकी प्रति जमा करें।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि फैमिली आईडी बनवाने के लिए राज्य सरकार के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उन्होंने सभी पात्र महिला पेंशनधारकों से समय रहते आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि भविष्य में पेंशन से संबंधित कार्यों में किसी प्रकार की असुविधा या बाधा न आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *