नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दातागंज पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आज मुखबिर की सूचना पर थाना दातागंज पुलिस ने रामदीन पुत्र तोताराम, निवासी मोहल्ला छोटा पारा, वार्ड नंबर-3, कस्बा एवं थाना दातागंज, जनपद बदायूँ को उसकी लकड़ी की टाल से गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना दातागंज में मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। मामले में कोई बरामदगी नहीं हुई है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक इन्द्रेश कुमार तथा कांस्टेबल राहुल गौतम शामिल रहे।
























