1.2 किलो डोडा चूर्ण के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में भेजा गया जेल
बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलोग्राम 200 ग्राम डोडा चूर्ण के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए राशिद (26 वर्ष) पुत्र शाहिद, निवासी अब्दुल कलाम वाली गली, सीकरी गेट, थाना चन्दौसी, जनपद सम्भल को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.2 किलोग्राम डोडा चूर्ण बरामद हुआ।
इस संबंध में थाना फैजगंज बेहटा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया।
आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राशिद का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट तथा चोरी सहित विभिन्न धाराओं में सम्भल जनपद के अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।
























