बलिया।सेवा-संगठन और पर्यावरण का संगम: रसड़ा में बजरंग दल ने वृहद वृक्षारोपण व स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया

सेवा-संगठन और पर्यावरण का संगम: रसड़ा में बजरंग दल ने वृहद वृक्षारोपण व स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया

संजीव सिंह बलिया रसड़ा (सीयर प्रखंड)। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा आयोजित सेवा सप्ताह के छठवें दिवस पर ग्राम पंचायत अखोप में प्रखंड बैठक एवं वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। बलिया विभाग संयोजक  दीपक गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने और सेवा तथा राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजू सिंह चंदेल, जिला मंत्री  अभिनंदन सिंह, जिला संयोजक  प्रतीक राय, जिला सह संयोजक विपिन कुमार, जिला गौ रक्षा प्रमुख आशु गिरी, जिला कोषाध्यक्ष  रामनिवास शर्मा के साथ-साथ सियर प्रखंड के प्रखंड संयोजक  अतुल गुप्ता,  विकल्प सिंह,  प्रिंस,  आनंद,  सतीश वैद्य,  प्रियांशु,  मुकेश तथा विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों के सामूहिक प्रयास से कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ भी आयोजित की गईं। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ बड़े पैमाने पर पौधे लगाए। आयोजकों ने कहा कि यह अभियान सेवा, संगठन और संस्कार को प्रोत्साहित कर समाज में जागरूकता उत्पन्न करने में सफल रहा। कार्यक्रम के समापन पर “सेवा ही संगठन की पहचान है, और वृक्षारोपण ही भविष्य का सम्मान है” का संदेश जोर-शोर से दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *