आजमगढ़।होमगार्ड कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

होमगार्ड कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

आजमगढ़। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ बेलईसा-जगदीशपुर मौजा स्थित जिला होमगार्ड कार्यालय हेतु आवंटित भूमि पर शनिवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद राजभर एवं जिला कमांडेंट होमगार्ड विनोद झा ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीरज तिवारी, होमगार्ड जवानों एवं अन्य कर्मियों ने भी पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए।

जिला कमांडेंट विनोद झा ने बताया कि जिला मुख्यालय के साथ-साथ जनपद के सभी ब्लॉकों में भी होमगार्ड विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों, कार्यालय परिसरों तथा घरों के आसपास पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण एवं पालन-पोषण का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के दौरान सीए मनोज पाण्डेय, बी.ओ. शैलेंद्र, रितेश, भीम सिंह, मान्धाता सहित बड़ी संख्या में होमगार्ड जवान एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और हरित वातावरण के निर्माण में जनसहभागिता बढ़ाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *