बदायूँ।”एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत अमृत सरोवर पर हुआ वृक्षारोपण महायज्ञ, ब्लॉक प्रमुख पति ने लगाया पौधा

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत अमृत सरोवर पर हुआ वृक्षारोपण महायज्ञ, ब्लॉक प्रमुख पति ने लगाया पौधा

उसावां (बदायूँ)। जनपद बदायूँ के विकासखंड उसावां की ग्राम पंचायत मिर्जापुर बिचोला स्थित अमृत सरोवर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण महायज्ञ–2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख पति दिनेश कुमार सिंह ने पौधरोपण कर अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) डॉ. मनीष वर्मा, एडीओ पंचायत दिनेश कुमार सिंह, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा देना रहा। उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि पौधरोपण के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *