बलिया के डॉ. विद्यासागर उपाध्याय को भोपाल में मिला राष्ट्रीय ‘ठाकुरदास खुजनेरी अध्यात्म ज्योति शिखर सम्मान-2026’
बलिया/भोपाल। बलिया के प्रतिष्ठित दार्शनिक एवं आध्यात्मिक साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय को भोपाल के गांधी भवन में आयोजित निर्दलीय प्रकाशन समूह के 53वें स्थापना दिवस एवं भव्य साहित्योत्सव के दौरान प्रतिष्ठित “राष्ट्रीय ठाकुरदास खुजनेरी अध्यात्म ज्योति शिखर सम्मान-2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुरदास खुजनेरी की स्मृति में प्रदान किया जाता है।
डॉ. उपाध्याय को यह सम्मान उनके द्वारा रचित 23 दर्शन ग्रंथों, निरंतर शोध कार्य, उत्कृष्ट लेखन और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्शन एवं अध्यात्म के क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
समारोह में देश-विदेश के कई प्रतिष्ठित शिक्षाविद, साहित्यकार, गांधीवादी चिंतक और विद्वान मौजूद रहे। मुख्य अतिथियों में पद्मश्री डॉ. नारायण व्यास, पद्मश्री राजेश जोशी, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, भोपाल के कुलपति डॉ. एस. सूर्यप्रकाश, दार्जिलिंग की विदुषी विमला प्रधान जोशी, नेपाल के प्रो. विनोद कुमार विश्वकर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार शालिक राम काफ्ले, गांधीवादी चिंतक पी.वी. राजगोपाल, साहित्यकार मोहन प्रकाश व्यास, ओमा ‘अक्षर’ सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
संस्थान की चयन समिति द्वारा विस्तृत प्रक्रिया और अंतिम अनुमोदन के बाद डॉ. विद्यासागर उपाध्याय का चयन इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए किया गया। उनकी यह उपलब्धि बलिया जनपद के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है। सम्मान की घोषणा के बाद जिले के साहित्यिक एवं बौद्धिक वर्ग में खुशी की लहर दौड़ गई।
डॉ. उपाध्याय को इस उपलब्धि पर डॉ. जनार्दन राय, डॉ. अनिल कुमार तिवारी, डॉ. मदन राम, नंद जी नंदा, राधेश्याम यादव, उमाशंकर राम, डॉ. अशोक कुमार सिंह, अंकुश कुमार सिंह, रामदरश यादव ‘क्रांति’, प्रतिभा यादव, डॉ. रिंकी पाठक, अविनाश वर्मा, डॉ. विजया वर्मा, राजेश सिंह श्रेयश और डॉ. जयप्रकाश तिवारी सहित अनेक विद्वानों एवं साहित्यकारों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं दीर्घ साहित्यिक जीवन की शुभकामनाएं दी हैं।
























