पत्नी से अवैध संबंधों के शक के चलते चचेरे भाई को लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली , हुई मौत।
मथुरा : जनपद के थाना हाइवे क्षेत्र गोबर्धन रोड स्थित रोजी गार्डन में चल रहा एक सगाई समारोह उस समय युद्ध का मैदान बनाकर खून से लाल हो जब एक सगे चचेरे भाई ने अपने भाई को महज इस लिए अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी के साथ उसके भाई के अवैध सम्बन्ध है समारोह में दोनों के शामिल होने से विवाद बढ़ गया हाथपाई हुई फिर गोली चली जिसमे एक जान चली गई।
इस खौफनाक वारदात के बाद मांगलिक कार्यक्रम वाले घर में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव पारसोली का एक परिवार गोवर्धन रोड स्थित मैरिज होम में आयोजित एक सगाई समारोह में शामिल होने आया था। समारोह में सभी रिश्तेदार और मेहमान खुशियों के माहौल में डूबे हुए थे। इसी बीच परिवार के दो चचेरे भाइयों—गजेंद्र और पवन चौधरी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई देखते ही देखते दोनों के बीच का विवाद इतना बढ़ गया कि पवन ने अपना आपा खो दिया उसने तैश में आकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली और गजेंद्र पर सीधे गोली चला दी। समारोह के बीच अचानक गोली की आवाज गूंजते ही वहां भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और जश्न का माहौल पूरी तरह से खराब हो गया गोली लगने से गजेंद्र लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा आनन-फानन में परिवार के लोग और अन्य मेहमान गंभीर रूप से घायल गजेंद्र को लेकर नजदीकी अस्पताल की तरफ दौड़े. हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद गजेंद्र को मृत घोषित कर दिया इस खबर के मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना हाईवे पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी पवन चौधरी को वारदात स्थल के पास से ही दबोच लिया पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली है. मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी प्रवीण तिवारी ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच और पूछताछ में हत्या की वजह पारिवारिक रंजिश सामने आई है। आरोपी पवन चौधरी को शक था कि उसके चचेरे भाई गजेंद्र के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। इसी संदेह के चलते उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
























