शाहजहांपुर।सौतेली बेटी से दुष्कर्म के आरोपी की थाने में बिगड़ी हालत हुई मौत , परजिनों ने पिटाई से हुई मौत का लगाया आरोप

सौतेली बेटी से दुष्कर्म के आरोपी की थाने में बिगड़ी हालत हुई मौत , परजिनों ने पिटाई से हुई मौत का लगाया आरोप

मुजीब खान

शाहजहांपुर ।उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के थाना सिंधौली में बंद दुष्कर्म के आरोपी की अचानक हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया जहां पुलिस तबीयत बिगड़ने की बात कह रही है वही मृतक के परिजन ने पुलिस की पिटाई द्वारा मौत होने का आरोप लगा रहे है। मृतक0 आरोपी पर उसकी सौतेली बेटी ने दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया था जिसकी तहरीर पर पुलिस आरोपी को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस के अनुसार, एक नाबालिग लड़की ने अपने सौतेले पिता प्रदीप के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वह पिछले तीन वर्षों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता था और उसकी शादी हो जाने के बाद भी उसे घर आने के लिए दबाव बना रहा था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जांच के सिलसिले में रविवार शाम करीब चार बजे प्रदीप को पूछताछ के लिए सिंधौली थाने बुलाया गया। पुलिस का कहना है कि देर रात करीब एक बजे पूछताछ के दौरान उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक रात करीब 1:40 बजे जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर, मृतक के परिजनों का आरोप है कि थाने में पुलिसकर्मियों ने प्रदीप के साथ मारपीट की, जिसके कारण उसकी मौत हुई। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *