वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में नवनियुक्त क्षेत्र अध्यक्ष विनोद राय का भव्य स्वागत
आजमगढ़। वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में नवनियुक्त क्षेत्र अध्यक्ष विनोद राय के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह ने की, जबकि विद्यालय के निदेशक एवं प्रबंधक शिव गोविंद सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का संचालन किया।
समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने तिलक लगाकर, माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर विनोद राय का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने बुढ़ऊ बाबा मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधिवत दर्शन-पूजन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक एवं प्रबंधक शिव गोविंद सिंह ने कहा कि वेदांता इंटरनेशनल स्कूल शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों के विकास के लिए भी निरंतर कार्यरत है। उन्होंने विनोद राय को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल, जनहितकारी एवं समाजसेवी कार्यकाल की कामना की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विद्यालय परिवार की उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से विद्यालय के संरक्षक अरविंद कुमार सिंह, प्रेम प्रकाश राय (पूर्व जिला अध्यक्ष), श्रीकृष्ण पाल (पूर्व जिला अध्यक्ष), गुलाब राय, शैलेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह (डायरेक्टर, सठियाव चीनी मिल), बृजेश यादव (पूर्व उपाध्यक्ष), सिद्धार्थ सिंह (उपाध्यक्ष), आलोक राय, सत्यम सिंह, राजेश सिंह, बृजेंद्र पांडे, दुर्गा सिंह, आद्या सिंह, बृजेश राय, सतीश सिंह, अजय सिंह (प्रधान), आलोक त्रिपाठी, सुजीत भूषण श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, अनुज सिंह, चंद्रिका नंदन सिंह ‘मुन्ना बाबू’, रविंद्र चौबे, किशन मिश्रा, दरोगा सिंह, देवेंद्र सिंह (प्रधान) एवं डॉ. अनिल राय सहित अनेक सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापन तथा राष्ट्रहित एवं समाज सेवा के संकल्प के साथ हुआ।
























