आजमगढ़।विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ 

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ 

आजमगढ़। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तहबरपुर में

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ हुआ । अभियान का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री दुर्गा चौबे ने फीता काट कर किया। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर सुशील अग्रहरी ने बताया कि 1 जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जायेगा। 11 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलेगा। स्वास्थ्य कर्मी घर घर जाकर मौसमी विमारियो व उससे बचाव की जानकारी देंगे। इसके लिए टीमें गठित की गयी है। अधिकारियों द्वारा निगरानी भी की जायेगी । उन्होंने ने लोगों से सहयोग की अपेक्षा की। इस दौरान देवांसु गौड़, भाजपा के बरिषठ नेता अजय कुमार राय, डाक्टर पवन कुमार यादव सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *