पीलीभीत।जिस प्रदेश के युवक सपा सरकार में कट्टा बनाते थे आज उसी प्रदेश युवा ब्रम्होस मिसाइल बना रहे है : सीएम योगी

जिस प्रदेश के युवक सपा सरकार में कट्टा बनाते थे आज उसी प्रदेश युवा ब्रम्होस मिसाइल बना रहे है : सीएम योगी

जनसभा के दौरान सपा कांग्रेस पर साधा निशाना जनपद पीलीभीत को दी 569 करोड़ की 66 परियोजनों की सौगात

पीलीभीत : उत्तर प्रदेश में यदि दंगे करवाना है और कफ्यू लगवाना है तो साइकिल चलाए क्योंकि सपा के कार्यकाल में जिस प्रदेश के युवक कट्टे और तमंचे बनाते थे आज उसी प्रदेश के युवा ब्रह्मोस मिसाइल बना कर दुनिया में देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे यह बदलाव हुआ है बीजेपी सरकार में उपरोक्त बात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद पीलीभीत के बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पतरासा कुंवरपुर में आयोजित जनसभा के दौरान कही इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद को 569 करोड़ की 66 परियोजनाओं की सौगात देते हुए पीलीभीत के विकास को पंख लगाने का कार्य किया अपने संबोधन में उन्होंने सभी सरकारों के कार्यकाल को जनता विरोधी बताते हुए सिर्फ बीजेपी को जनहितकारी पार्टी बताया उन्होंने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री कार्यकाल में नए भारत का निर्माण हो रहा है। जो विनाश की सोच रखने वाले विपक्षी दलों को हजम नहीं हो रहा है।

मुख्यमंत्री के आगमन पर कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री का बंगाली परंपरा से स्वागत किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद, गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्य मंत्री संजय गंगवार, कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख और अन्य जनप्रतिनिधि मंच पर उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 11 बजे बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांव पतरासा कुंवरपुर में आयोजित जनसभा में 569 करोड़ रुपये की 66 विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए भूमि पूजन और शिलान्यास किया इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास के साथ-साथ सरकार अपनी विरासत और वंचित समाज के सम्मान को भी समान प्राथमिकता दे रही है।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब 55-56 वर्ष पहले पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) से प्रताड़ित होकर आए बंगाली हिंदू परिवारों को अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नागरिकता और भूमि अधिकार मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकता प्रमाणपत्र मिलने के बाद अब कोई भी इन परिवारों को यहां से नहीं हटा सकता। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों ने वर्षों तक शासन किया, लेकिन बांग्लादेश से आए प्रताड़ित हिंदू परिवारों, गरीबों, दलितों और वंचितों की चिंता कभी नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों की राजनीति केवल तुष्टिकरण तक सीमित रही, जबकि भाजपा सरकार सभी वर्गों के लिए काम कर रही है।

मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान बरखेड़ा में 405.65 करोड़ रुपये की 23 परियोजनाओं का लोकार्पण और 49.77 करोड़ रुपये की 16 परियोजनाओं का शिलान्यास किया वहीं बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 73.10 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 40.59 करोड़ रुपये की 12 परियोजनाओं का शिलान्यास किया ।

ढाई हजार विस्थापित परिवारों को मिला अधिकार : योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीलीभीत में लगभग 2,500 विस्थापित परिवारों यानी करीब 15 हजार लोगों को नागरिकता और भूमि अधिकार का लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ऐसे करीब 55 हजार परिवारों को चरणबद्ध तरीके से अधिकार दिलाने का अभियान चल रहा है। इसकी शुरुआत पीलीभीत से हुई। बाराबंकी, बहराइच में भी यह क्रम चल रहा है। अभी कुछ मामलों में वन विभाग और केंद्र सरकार की अनुमति मिलते ही अन्य परिवारों को भी लाभ दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *