विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षकों संग स्वास्थ्य विभाग की हुई बैठक
आजमगढ़। तहबरपुुुुर ब्लाक मुख्यालय स्थित सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग एवं नोडल शिक्षकों की बैठक हुई। बैठक में मौसम परिवर्तन के साथ होने वाली वाली विमारियो एवं उससे बचाव की जानकारी दी गयी।
बुधवार को जिले के तहबरपुुुुर ब्लाक मुख्यालय स्थित सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षकों की बैठक हुई। बैठक में
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तहबरपुुुुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर सुशील अग्रहरी ने कहा कि मौसमी विमारियो को रोकने के लिए प्रदेश एवं केन्द्र सरकार कटिबद्ध है। सरकार अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है। उन्होंने कहा कि जन जागरुकता से भंयकर से भंयकर रोगो से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संचारी रोग डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, इंसेफेलाइटिस जैसी भंयकर मौसमी विमारियो को रोकने में शिक्षकों की भूमिका अहम् है। विना सहयोग के किसी भी योजना का क्रियान्वयन सम्भव नहीं है। उन्होंने शिक्षकों से अपील किया कि शिक्षक प्रतिदिन प्रार्थना स्थल एवं कक्षाओं में छात्र छात्राओं को व्यक्तिगत साफ सफाई के एवं आस पास साफ सफाई, फुल कपड़ा पहनने,शीत गर्म से बचने, संयमित खान पान,जलजमाव से होने वाले रोगो एवं उससे बचाव आदि की जानकारी दे। थोड़ी सी सावधानी से इन रोगो से बचा जा सकता है।उन्होंने ने बताया कि 1 जुलाई से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा जो 31 जुलाई तक चलेगा।11 जुलाई से दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इसमें घर घर जाकर स्वास्थ्य कर्मी लोगों को रोगों के जानकारी इकट्ठा करने के साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेंगे। खण्ड शिक्षा अधिकारी तहबरपुुुुर व्यास देव ने शिक्षको से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में सहयोग करने को कहा।
इस अवसर पर डाक्टर रुबी खातून, खण्ड शिक्षा अधिकारी व्यास देव, एआरपी उदय प्रताप राय, हनुमान गुप्ता, सुर्य प्रकाश सहित नोडल शिक्षक मौजूद रहे।























