उपनिदेशक (पंचायत) ने की योजनाओं की समीक्षा, अधूरे कार्य जल्द पूरे कराने के निर्देश
प्रयागराज/प्रतापगढ़। विकासखंड सांड़वा चंद्रिका में बुधवार को उपनिदेशक (पंचायत), प्रयागराज मंडल ने पंचायत विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की गहन समीक्षा की। बैठक में सभी ग्राम पंचायत सचिव, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं बीसी (BCs) उपस्थित रहे।
समीक्षा के दौरान डिजिटल लाइब्रेरी, उत्सव भवन, अंत्येष्टि स्थल, बहुउद्देशीय पंचायत भवन, पंचायत प्रतिपूर्ति, मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार (CM Award), एसएनए स्पर्श, बिल रेज्ड, सीएससी संचालन, ओएसआर, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय (IHHL) निर्माण, पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का सत्यापन, रेट्रोफिटिंग, ओडीएफ प्लस, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (SLWM), राज्य स्तर से प्राप्त धनराशि के सापेक्ष कराए गए कार्यों एवं भुगतान, पीडब्ल्यूएम/बायोगैस प्लांट संचालन, एफएसटीपी स्थल चयन, ग्राम पंचायतों के जीएसटी, जीरो पॉवर्टी अभियान, एसबीएम ओएसआर कलेक्शन तथा ऑडिट प्रस्तावों के निस्तारण सहित अन्य विभागीय कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की गई।
उपनिदेशक (पंचायत) ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधूरे कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए तथा पोर्टलों पर लंबित प्रविष्टियों एवं सत्यापन कार्यों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में संचालित विकास एवं स्वच्छता संबंधी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध ढंग से पहुंचे, इसके लिए सभी सचिव एवं संबंधित कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और गुणवत्ता बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।
























