बदायूँ।पॉक्सो एक्ट व छेड़छाड़ के दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

पॉक्सो एक्ट व छेड़छाड़ के दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

उसावां (बदायूं)। थाना उसावां पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस ने जिला शाहजहांपुर के थाना कलान क्षेत्र के ग्राम नोगवां निवासी टेनी पुत्र राजेश्वर को मिलकिया मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी पॉक्सो एक्ट के एक मामले में वांछित चल रहा था।

इसके अलावा पुलिस ने राजीव पुत्र वेदराम को भी गिरफ्तार किया। उस पर एक महिला के घर की छत पर सोते समय उसके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है। मामले में पुलिस पहले से मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी।

दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी का अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *