बदायूँ।तपती धूप में दातागंज विधायक के बड़े भाई डॉ अरविंद कुमार सिंह ने लगाया शरबत वितरण कैंप, राहगीरों को मिली राहत

तपती धूप में दातागंज विधायक के बड़े भाई डॉ अरविंद कुमार सिंह ने लगाया शरबत वितरण कैंप, राहगीरों को मिली राहत

बदायूँ/उसावां। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से दातागंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीब कुमार सिंह के बड़े भाई अरविंद कुमार सिंह  के नेतृत्व में कस्बा के मुख्य चौराहे पर शरबत वितरण कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में राहगीरों, वाहन चालकों, किसानों, मजदूरों और स्थानीय लोगों को ठंडा शरबत वितरित कर गर्मी से राहत दिलाई गई।

मंगलवार को आयोजित इस जनसेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। स्वयंसेवकों ने सड़क से गुजरने वाले यात्रियों को शरबत पिलाया। तेज धूप और उमस भरे मौसम में लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ  अरविंद कुमार सिंह स्वयं कैंप पर पहुंचे और लोगों को शरबत वितरित कर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनके जीवन का प्रमुख उद्देश्य है और भीषण गर्मी के इस दौर में लोगों को राहत पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक एवं सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

उन्होंने ने लोगों से गर्मी के मौसम में सावधानी बरतने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने तथा आवश्यक होने पर छायादार स्थानों पर विश्राम करने की अपील भी की।

शरबत वितरण कैंप में पूरे दिन लोगों की आवाजाही बनी रही और सैकड़ों राहगीरों को शरबत वितरित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय सहयोग किया।

इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह विकास मिश्रा, सोनू पंडित, आशीष सिंह, आनंद सिंह, ओम प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, धुव्र चौहान, पवन गुप्ता, शैलेश मिश्रा, विजय सिंह, मनोज सोलंकी सहित अनेक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *