जुग्गी झोपड़ी वालो को बेघर किए जाने के फरमान पर भड़के सपाई प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन
मुजीब खान
शाहजहांपुर : सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान के नेतृत्व में उत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा रेलवे की जमीन से महानगर शाहजहांपुर के सैकड़ो झुग्गी झोपड़ी वाले परिवारों को हटाने हेतु जारी नोटिस के संबंध में सैकड़ो की संख्या में पार्टी के नेताओं व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और झुग्गी झोपड़ी के परिवार वाले खिरनी बाग जीआईसी मैदान के पास एकत्रित हुए जहां से जुलूस के रूप में उत्तर रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय (कलेक्ट्रेट) पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन करने के बाद उत्तर रेलवे डीआरएम बरेली व उत्तर रेलवे जीएम गोरखपुर को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत मिश्रा को सौप उसके बाद सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान पार्टी के नेताओं के साथ जिला अधिकारी शाहजहांपुर धर्मेंद्र प्रताप सिंह जी से मिले और उनको भी ज्ञापन दिया।
इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारे गरीबों के आशियांने बसाने की वजह उजाड़ने की कोशिश कर रही है उन्होंने कहा कि वर्षों से जो गरीब परिवार जग्गी झोपड़ी डालकर अपने परिवार के साथ गुजर बसर कर रहे हैं उत्तर रेलवे प्रशासन उन गरीबों की झुग्गी झोपड़ी को गिरवा कर उनको घर से बेघर करना चा रहे हैं उन्होंने कहा कि यह वो गरीब लोग हैं जिनको भाजपा सरकार में अपना व अपने परिवार वालों का पेट भरने के लिए दो वक्त की रोटी भी नहीं मिल पा रही है उन्होंने जिला अधिकारी शाहजहांपुर से मिलकर कहा इन गरीबों के मकानों को रेलवे प्रशासन से बचने के लिए उत्तर रेलवे के डीआरएम बरेली व जीएम गोरखपुर को तत्काल पत्र भेजकर गरीबों को न्याय दिलाया जाए अन्यथा समाजवादी पार्टी गरीबों के हित में उनकी झुग्गी झोपड़ी को बचाने के लिए बड़ा आंदोलन करेगी…!
इस मौके पर जिलाधिकारी शाहजहांपुर श्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह जी ने एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा जी को उत्तर रेलवे डीआरएम व जीएम गोरखपुर को पत्र लिखने को बोल दिया और आश्वासन दिया है अभी किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
इस मौके पर सपा जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव, सपा प्रदेश सचिव रामसूरत यादव, सपा प्रदेश सचिव विजय सिंह, सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी,सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, सपा नेता जितेंद्र प्रसाद गौतम,सपा जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा, सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव गायत्री वर्मा, पुवाया विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर जितेंद्र सिंह वर्मा, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव परवेज़ अंसारी, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव नाजिम फारूकी,सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोनू कुरैशी,सपा महिला सभा की जिला अध्यक्ष किरन कठेरिया, सपा जिला सचिव नसीम खान,सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष जफरीन, सपा अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष मुकेश यादव, सपा पुवाया नगर अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, सपा अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष हफीज अंसारी, जन्नती बानो, राजेश्वरी गुप्ता, विमला देवी, रितिक यादव, शाहीन, हुस्न आरा, बिस्मिल्लाह बेगम, महेजवी, सकीना,मेहरून निशा, पूनम देवी, ज्ञानवती,नन्ही,शाहदा बेगम,सपा अल्पसंख्यक सभा के विधानसभा अध्यक्ष अरशद खान, सपा जिला सचिव संतोष कुमार पाल,सपा जिला सचिव मोहम्मद फैसल, सपा यूथ ब्रिगेड का राष्ट्रीय सचिव अजीम खान,राघवेंद्र मिश्रा, सलमान खान, टिंकू सिंह, अनिल भास्कर, जबर सिंह यादव, सैयद शकील मियां,पूर्व सभासद अब्दुल कयूम, पूर्व मेंबर दुर्गेश कुमार गुप्ता,सपा छात्र सभा के पुवाया विधानसभा अध्यक्ष समर्थ यादव, बबल किशोर वाल्मीकि, अभय शंकर, मोहम्मद फहीम,पी.एल गौतम, भानु सिंह चौहान, ऋषभ सक्सेना, किशन यादव, सर्वेश यादव, राहुल यादव, फराज इदरीसी, सरताज अली इदरीसी, अब्दुल्ला शरीफ, इमरान खान,असलम खान,अखिलेश यादव, रानू खान,आरिफ खान, श्लोक मौर्य, सपा जिला अध्यक्ष के प्रतिनिधि शाहनवाज आदि मौजूद रहे।
























