भदोही।मनरेगा तकनीकी सहायक संगठन की बैठक में नई जिला कार्यकारिणी का गठन।

मनरेगा तकनीकी सहायक संगठन की बैठक में नई जिला कार्यकारिणी का गठन।

शरद बिंद/भदोही। जनपद भदोही के आह्वान पर सोमवार को ब्लॉक औराई में मनरेगा तकनीकी सहायक संगठन उत्तर प्रदेश की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष राम आशीष वर्मा उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए राम आशीष वर्मा ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया तथा तकनीकी सहायकों के हितों से जुड़े मुद्दों, जैसे एचआर पॉलिसी, नियमितीकरण और समान कार्य के लिए समान वेतन पर विस्तार से अपने विचार रखे। प्रदेश कोषाध्यक्ष सुनील सिंह ने संगठन को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की। वहीं प्रदेश मीडिया प्रभारी कुलदीप सिंह ने सरकार की नीतियों पर प्रकाश डाला। प्रदेश उपाध्यक्ष जय हिंद पटेल और लालचंद चौहान ने भी समान कार्य समान वेतन की मांग को मजबूती से उठाया।
बैठक में सर्वसम्मति से संदीप मौर्य को जिला अध्यक्ष, अवधेश पांडे को जिला महामंत्री, अशोक सिंह को जिला कोषाध्यक्ष तथा अक्षय कुमार बिंद को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के प्रति कर्तव्यनिष्ठा एवं जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन तकनीकी सहायक मोहम्मद खान ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *