शाहजहांपुर।तेज रफ्तार बेकाबू पिकअप ने बाइक को रौंदा पति पत्नी की मौत बेटा गंभीर , खाई में पलटी पिकअप 

तेज रफ्तार बेकाबू पिकअप ने बाइक को रौंदा पति पत्नी की मौत बेटा गंभीर , खाई में पलटी पिकअप 

मुजीब खान

शाहजहांपुर : आज सुबह तड़के जनपद के थाना अल्हागंज में एक तेज रफ्तार बेकाबू पिकअप गाड़ी एक बाइक को अपनी जद में लेकर रौंदते हुए खाई में पलट गई हादसे में बाइक सवार पति पत्नी की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि इस घटना में उनका 10 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उसके पार्ट करीब 20 मीटर तक बिखर गए पुलिस मृतकों का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम हेतु भेजे गंभीर रूप से घायल पुत्र को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। घटना अल्हागंज थाना क्षेत्र के ततियारी मोड़ के पास हुई। दंपति अपने बेटे के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

घटना में शामिल मृतकों की पहचान अल्हागंज के बगिया मोहल्ला निवासी संतोष (50) और उनकी पत्नी किरन के रूप में हुई है। उनका बेटा शोभित (10) घायल है। जिसका फर्रुखाबाद जिले में इलाज चल रहा है। सुबह करीब छह बजे घर से एक किलोमीटर दूर ततियारी मोड़ के पास भूसे से भरी एक पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप सड़क किनारे खेत में पलट गई। बाइक सवार किरन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संतोष और शोभित गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को फर्रुखाबाद के अस्पताल पहुंचाया।

संतोष पेशे से कारपेंटर थे और फर्नीचर का काम करते थे। दंपति मदनापुर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर में एक रिश्तेदार के घर शादी में जा रहे थे। उनके परिवार में घायल शोभित के अलावा सबसे बड़ा बेटा रोहित, बड़ी बेटी शिवा और छोटी बेटी दिव्या भी हैं।

पुलिस के अनुसार घटना में पति पत्नी की मौत हुई और उनका पुत्र घायल हुआ जिसका इलाज करीबी जनपद फर्रुखाबाद के अस्पताल में चल रहा है घटनाके बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *