बदायूँ।तपती धूप में विधायक ने लगाया शरबत वितरण कैंप, राहगीरों को मिली राहत

तपती धूप में विधायक ने लगाया शरबत वितरण कैंप, राहगीरों को मिली राहत

बदायूँ/उसावां। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से दातागंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) द्वारा अकबरपुर चौराहे पर शरबत वितरण कैंप का आयोजन कराया गया। कैंप में राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई।

मंगलवार को आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत का सेवन किया। सड़क से गुजरने वाले यात्रियों, मजदूरों, किसानों और अन्य राहगीरों को स्वयंसेवकों द्वारा शरबत वितरित किया गया। तेज धूप और उमस भरे मौसम में लोगों ने इस पहल की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान विधायक पुत्र एवं दातागंज ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह भी कैंप पर पहुंचे। उन्होंने स्वयं लोगों को शरबत वितरित कर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में आमजन की सेवा करना सबसे बड़ा मानव धर्म है। ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों से लोगों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

शरबत पीने के बाद राहगीरों ने राहत महसूस करते हुए विधायक और आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। लोगों का कहना था कि लगातार बढ़ते तापमान के बीच इस प्रकार के सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।ल

कैंप में पूरे दिन लोगों की भीड़ लगी रही और सैकड़ों राहगीरों को शरबत वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।

विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि जनसेवा ही उनका प्रमुख उद्देश्य है। गर्मी के मौसम में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए ऐसे सेवा कार्य आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने सभी से गर्मी में सावधानी बरतने, पर्याप्त पानी पीने और जरूरत पड़ने पर छांव में विश्राम करने की अपील की।

इस अवसर पर विकास मिश्रा, सोनू पंडित, आशीष सिंह, आनंद सिंह, ओम प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, नारायण कुमार गुप्ता, विनोद गुप्ता, शैलेश मिश्रा, विजय सिंह, रितिक चौहान, डीके गुप्ता सहित क्षेत्रीय कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *