नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बदायूँ। जनपद के थाना सहसवान पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में थाना सहसवान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान फैजी पुत्र अंसार निवासी मोहल्ला शहबाजपुर थाना सहसवान जनपद बदायूँ के रूप में हुई है। आरोपी को पेट्रोल पंप के पास ग्राम जाहिदपुर आलमपुर जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सहसवान में पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी की कार्रवाई निरीक्षक हरवीर सिंह ने अपनी टीम के साथ मिलकर की। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
























