बदायूँ।चोरी के मामले का खुलासा, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

चोरी के मामले का खुलासा, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

बदायूँ। जनपद के थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक जोड़ी पायल और नकदी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार ग्राम खेड़ादास निवासी नीरज सिंह पुत्र दिनेश सिंह ने थाना फैजगंज बेहटा में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर उनके घर की अलमारी से आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। इस संबंध में थाना फैजगंज बेहटा पर  मुकदमा दर्ज किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  अंकिता शर्मा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बिसौली के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

इसी क्रम में थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर औरछी चौराहे से इस्लामनगर जाने वाले मार्ग पर पेट्रोल पंप के आगे चकमार्ग से आरोपी आनन्द पुत्र जसवंत निवासी ग्राम बुद्धनगर खडुवा थाना चन्दौसी जिला संभल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक जोड़ी सफेद धातु की पायल तथा 2120 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *