बदायूँ।पुलिस परिवारों के लिए रिजर्व पुलिस लाइन में लगा निःशुल्क मेडिकल कैंप

पुलिस परिवारों के लिए रिजर्व पुलिस लाइन में लगा निःशुल्क मेडिकल कैंप

बदायूँ।पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ में मंगलवार को निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। यह शिविर वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं वामा सारथी अध्यक्षा सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में आयोजित किया गया।

मेडिकल कैंप में जिला पुरुष चिकित्सालय एवं जिला महिला चिकित्सालय बदायूँ के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने पुलिस परिवारों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं उपचार सेवाएं प्रदान कीं। शिविर के दौरान बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण किए गए तथा विभिन्न बीमारियों के संबंध में चिकित्सकीय सलाह दी गई। साथ ही आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।

कैंप में डॉ. शिव मोहन कमल (फिजिशियन), डॉ. कुमार वासु (बाल रोग विशेषज्ञ) एवं रिजर्व पुलिस लाइन चिकित्सालय के फार्मासिस्ट संजीव कुमार ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। चिकित्सकों ने पुलिस परिवारों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित जांच कराने की सलाह दी।

इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन इन्द्रजीत सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

एसएसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि बदायूँ पुलिस अपने पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कल्याण के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *