लखनऊ फर्जी आईपीएस : पैसे न देने पर दुकानदार ने बुलाई पुलिस तो बोला नोयडा से आईपीएस हूं सैल्यूट करो

लखनऊ फर्जी आईपीएस : पैसे न देने पर दुकानदार ने बुलाई पुलिस तो बोला नोयडा से आईपीएस हूं सैल्यूट करो

मुजीब खान

लखनऊ : बीती देर शाम राजधानी के महानगर इलाके में उस समय फर्जी आईपीएस की एक दुकानदार से 40 रुपए के बन खाकर पैसे न देने में हुई कहासुनी की शिकायत पर आई पुलिस ने उसकी पोल खोल दो हलांकि फर्जी आईपीएस खुद को नोएडा में तैनात पुलिस अधिकारी बताकर आए हुए पुलिस कर्मियों से सैल्यूट करने को लेकर डांटते हुए भी दिखा लेकिन बाद में पुलिस की सख्ती ने उसकी पोल खोल दी , पकड़ा गया फर्जी आईपीएस लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र के भारत नगर मे रहने वाला मिथलेश शुक्ला है जो इसी प्रकार खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों पर रूबाब ग़ालिब करता रहता है।

जानकारी के अनुसार लखनऊ के महानगर इलाके में बीती देर शाम गोल चौराहे पर लाल रंग की एक कार से चार लोग उतरे जिनमें एक व्यक्ति सफेद कपड़े पहने और चश्मा लगाए हुए उतरा एक दुकान से 40 रुपए का बन खाया और गाड़ी में जाकर बैठ गया जब दुकान का एक लड़का क्यू आर कोड लेकर बन पैसे लेने उसके पास पहुंचा तो उसने अनाप शनाप बकते हुए उसकी दुकान के बारे में पूछना शुरू कर दिया और उसकी दुकान हटवाए जाने की धमकियां देने लगा इस पर दुकानदार ने 112 पर काल करके पुलिस बुलवा ली जैसे ही पुलिस पहुंची वैसे ही वह व्यक्ति दोनों सिपाहियों को हड़काते हुए बोला मै नोयडाए तैनात आईपीएस हूं मुझे सैल्यूट क्यों नहीं करा इस पर सिपाहियों न कहा न आप वर्दी पहने और न ही कैप लगाए है बिना वर्दी और कैप के कैसे सैल्यूट करता और अपन सीनियर पुलिस अधिकारियों को सूचना दी सूचना पर पहुंचे सीनीयर दरोगा से भी वह व्यक्ति भिड़ गया लेकिन जब तक पुलिस ने उसके हाव भाव देखकर अंदाजा लगा लिया और उसके आई कार्ड की मांग कर ली जिस पर वह बगले झांकने लगा जिसे हिरासत में ले लिया गया मामले में महानगर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्र ने बताया- हिरासत में लिए गए व्यक्ति का नाम मिथलेश शुक्ला है। जो मड़ियांव थाना क्षेत्र के भारत नगर में रहता है। नोएडा में पोस्टेड IPS बता रहा था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *