उसावां नगर पंचायत में सपा सांसद के प्रतिनिधि बने विवेक मोहन पाल, कार्यकर्ताओं में खुशी
बदायूं। उसावां नगर पंचायत की राजनीति में समाजवादी पार्टी ने बड़ा संगठनात्मक कदम उठाया है। मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय सचिव विवेक मोहन पाल को सपा सांसद नीरज मौर्य द्वारा उसावां नगर पंचायत का प्रतिनिधि नामित किया गया है। अब सांसद नीरज मौर्य की गैर मौजूदगी में नगर पंचायत की सभी बैठकों में विवेक मोहन पाल शामिल रहेंगे और पार्टी की ओर से अपनी भूमिका निभाएंगे।
विवेक मोहन पाल उसावां नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 के निवासी हैं। उनका परिवार लंबे समय से समाजवादी विचारधारा से जुड़ा रहा है। उनके पिता स्वर्गीय राम भरोसे लाल पाल समाजवादी पार्टी के पूर्व नामित सभासद रहे हैं और क्षेत्र में सक्रिय राजनीतिक पहचान रखते थे।
विवेक मोहन पाल को जिम्मेदारी मिलने के बाद सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने इसे युवाओं को आगे बढ़ाने वाला निर्णय बताते हुए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया।
बताया जा रहा है कि सोमवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में विवेक मोहन पाल की मुलाकात समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav से भी हुई थी। इस दौरान संगठन की मजबूती और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई।
























