बलिया।अनुदेशक नीला सिंह का आकस्मिक निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

अनुदेशक नीला सिंह का आकस्मिक निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

बलिया/नगरा।जनपद के नगरा ब्लॉक के गोठाई गांव निवासी एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय खारी, शिक्षा क्षेत्र नगरा में कार्यरत अनुदेशक (शारीरिक शिक्षा) श्रीमती नीला सिंह का सोमवार रात हृदयाघात के कारण आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही विद्यालय परिवार, शिक्षक समुदाय और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

स्वर्गीय नीला सिंह, संजीत कुमार सिंह की पत्नी थीं और अपने पीछे दो पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

नीला सिंह अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और शिक्षा के प्रति समर्पण के लिए क्षेत्र में जानी जाती थीं। विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों को गहरा आघात पहुंचा है।

दुखद समाचार सुनते ही ग्रामीणों, शिक्षकों और शुभचिंतकों का उनके आवास पर तांता लग गया। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

शिक्षक साथियों और स्थानीय लोगों ने कहा कि नीला सिंह ने अपने कार्यकाल में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ बच्चों को शिक्षा एवं खेलकूद के प्रति प्रेरित किया। उनकी कमी शिक्षा जगत में लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

परिजनों, सहकर्मियों एवं ग्रामीणों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

नीला जी की असामयिक अंत्येष्टि से गहरा दुख पहुंचा। उनकी सादगी, शिक्षण के प्रति समर्पण और बच्चों के लिए निस्वार्थ सेवा हमेशा हमारे दिलों में बनी रहेगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और शोक संतप्त परिवार को सहन शक्ति प्रदान करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *