बेकाबू बोलेरो कार तालाब में गिरी पानी के डर से अंदर फंसे रहे दो लोग रेस्क्यू करके निकाले गए
मुजीब खान
शाहजहांपुर : जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम राजपुरा के पास बीती रात करीब 1 बजे फर्रुखाबाद से जलालाबाद आ रही तेज रफ्तार बोलरों कार एक तालाब की पुलिया के पास अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी कार में हरदोई निवासी दो लोग सवार थे जो रात में पानी के डर से बाहर नहीं निकले करीब एक घंटे बाद गश्त पर जा रहे इंस्पेक्टर की नजर उन पर पड़ी तो उन्हें रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया कार सवार दोनों लोगो के मामूली चोटे आई है।
जानकारी के अनुसार जनपद हरदोई के लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम परवन निवासी चाँद बाबू और गोलू बोलेरो कार से फर्रुखाबाद से जलालाबाद आ रहे थे तभी उनकी कार एक तालाब की पुलिया जिस पर निर्माण कार्य चल रहा था वहां अनियंत्रित होकर सीधे तलाब में जा गिरी देर रात हुई इस घटना में कार सवार दोनों लोग गाड़ी में फंसे रहे गहरे पानी के डर से दोनों बाहर नहीं निकले वही पास में ही एक धार्मिक आयोजन चल रहा था। वहां से गुजर रहे लोगों की नजर तालाब में फंसी गाड़ी की जलती लाइट पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने अन्य लोगों को मौके पर बुलाया। इसी दौरान थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान गश्त करते हुए वहां पहुंचे। भीड़ देखकर उन्होंने गाड़ी रोकी और रात में ही व्यवस्था कराकर दोनों को बोलेरो से बाहर निकलवाया।
दोनों घायलों को मामूली चोटें आईं, जिनका उपचार कराया गया। सोमवार सुबह तालाब में फंसी बोलेरो को बड़ी मशीनों की मदद से बाहर निकालने का प्रयास जारी है। थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने पुष्टि की कि उन्होंने रात में गश्त के दौरान खुद मौके पर रुककर लोगों की मदद से दोनों को कार से बाहर निकलवाया था।
























