लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप एप्रन पर फ्लाइट रोककर हुई जांच
सभी 180 पैसेंजर को उतार कर कराई जांच तो फ्लाइट के टायलेट में टिश्यू पेपर पर लिखा मिला बम
पी.के . श्रीवास्तव
लखनऊ : आज सुबह उस समय लखनऊ एयर पोर्ट पर हड़कंप मच जब लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट के रनवे पर दौड़ते ही उसमें बम होने की सूचना मिली तत्काल प्रभाव से फ्लाइट को एप्रन पर रुकवा कर उसमें सवार सभी 180 यात्रियों को स्टाफ को उतार कर सुरक्षा कर्मियों ने गहन तलाशी ली तो फ्लाइट के टायलेट में एक टिश्यू पेपर पर बम लिखा मिला तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली ।
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, इंडिगो की उड़ान संख्या 6E2111 सुबह 10:45 बजे लखनऊ से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली थी। विमान में 180 यात्री सवार हो चुके थे। इसी दौरान विमान के शौचालय में एक टिश्यू पेपर पर बम विस्फोट की धमकी लिखी मिली। इसकी जानकारी मिलते ही पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को सूचित किया। यात्रियों में दहशत फैल गई। एयरपोर्ट प्रशासन ने तत्काल बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड, मेडिकल टीम और फायर टीम सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों को मौके पर बुलाया। सुरक्षा कर्मियों ने विमान की गहनता से जांच की। काफी देर तक चली पड़ताल में फ्लाइट के टायलेट एक टिश्यू पेपर पर बम लिखा मिला इसके अलावा कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बाद में यह पुष्टि हुई कि यह किसी शरारती तत्व द्वारा की गई फर्जी करतूत थी।
जांच पूरी होने और धमकी के फर्जी पाए जाने के बाद यात्रियों और एयरपोर्ट प्रशासन ने राहत की सांस ली। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि अब यह विमान जल्द ही अपने गंतव्य के लिए रवाना होगा। पूरी जांच के बाद अधिकारियों ने इस मामले को ‘होक्स’ यानी झूठी बम की सूचना करार दिया. हालांकि, सुरक्षा और कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करने में समय लगने के कारण उड़ान निर्धारित समय से देरी से रवाना हुई।
इससे पहले दिल्ली में खराब मौसम और प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण तीन उड़ानों को लखनऊ एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट करना पड़ा एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, सभी विमानों को सुरक्षित रूप से लखनऊ में उतारा गया और मौसम सामान्य होने के बाद उन्हें दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
























