लखनऊ : छात्रों के प्रदर्शन में भाग लेने टीम इंडिया की टी शर्ट में लखनऊ पहुंचे काकरोच पार्टी चीफ दीपके

 छात्रों के प्रदर्शन में भाग लेने टीम इंडिया की टी शर्ट में लखनऊ पहुंचे काकरोच पार्टी चीफ दीपके

छात्रों ने किया काकरोच चीफ अभिजीत दीपके का विरोध बोले वह राजनीति कर रहे है हम अधिकार मांग रहे है

पी.के. श्रीवास्तव 

लखनऊ : राजधानी के इको गार्डन में आज छात्रों और वनडे परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों का प्रदर्शन कर रहे थे तभी प्रदर्शन में काकरोच जनता पार्टी के चीफ अभिजीत दीपके भी हाथ में संविधान की किताब लेकर पहुंच गए और प्रदर्शन में शामिल हो गए वह इस आंदोलन में शामिल होने फ्लाइट द्वारा लखनऊ पहुंच गए थे उस समय उन्होंने टीम इंडिया की टी शर्ट पहन रखी थी एयर पोर्ट पर पहले से ही बड़ी संख्या में आर्मी और पुलिस फोर्स तैनात की गई थी जिसने एक सुरक्षा घेरा बनाकर काकरोच पार्टी चीफ अभिजीत को घेरा बनाकर पहुंचाया हालांकि प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने उनके आने का विरोध किया ।

इको गार्डन में आज सुबह 10 बजे से शुरू हुए प्रदर्शन में 

रैपिड एक्शन फोर्स, पीएसी और लोकल पुलिस के 1500 से ज्यादा कर्मी तैनात हैं। सैकड़ों छात्र और समर्थक पोस्टर-बैनर लेकर पहुंचे हैं। वे ‘पेपर लीक बंद करो, बंद करो’ और यूपीएसआई स्कोर कार्ड जारी करो, जारी करो’ के नारे लगा रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल होने आए छात्रों ने अभिजीत दीपके के शामिल होने पर कहा कि अभिजीत यदि उनके प्रदर्शन म शामिल होते है तो उनका विरोध तहस नहस हो जाएगा उन्होंने कहा हमारे इस आंदोलन का कॉकरोच पार्टी से कोई मतलब नहीं है। अगर अभिजीत दीपके यहां आ गए तो हमारा आंदोलन तहस-नहस हो जाएगा। वह राजनीति कर रहे हैं। उनके आने से सरकार को मौका मिल जाएगा और हमारी भर्ती का रिजल्ट जारी नहीं होगा। हम कोई भी मौका नहीं देना चाहते।

उधर अभिजीत दीपके न कहा कि हम दिल्ली और पुणे की तरह ही शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। हम कहीं से कुछ भी गलत नहीं कर रहे हैं। बस लोकतंत्र में अपनी बात रख रहे हैं, जो हमारा संवैधानिक अधिकार है। फिलहाल अभिजीत दीपके करीब 2 बजे प्रदर्शन में शामिल होकर वापस लौट गए लेकिन अभिजीत की एक झलक पाने को युवा बेताब दिखे और मौका पाते ही अभिजीत के साथ सेल्फिया लेते हुए दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *