नवादा इन्देपुर नहर रोड पर बने नाले को खुलवाने को कालोनी वासियों ने डीएम को सौंपा मांगपत्र
मुजीब खान
शाहजहांपुर : नगर निगम के नवादा इन्देपुर वार्ड संख्या 6 में नहर रोड पर बनी सदेव कालोनी के बंद नाले को खुलवाये जाने की कालोनी वासी अखिल भारतीय उधोग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष देवेश गुप्ता ने अन्य पदाधिकारीयो के साथ जिला अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने भेंटकर करके गुहार लगाई है।
कालोनी वासी व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष देवेश गुप्ता ने कहा कि अजीजगंज स्थित नहर किनारे बनी सदेव कालोनी में जल निकासी का कोई रास्ता नहीं जो नाला था उसे बंद कर दिया गया जिसके कारण कालोनी में बराबर जलभराव की स्थित बनी रहती है। उन्होंने बताया कि पूर्व में नगर आयुक्त और महापौर को भी कालोनी वासियों की इस विकराल समस्या के संबंध में अवगत कराया जा चुका है किंतु कोई कार्यवाही नहीं की समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही है आने वाला समय बरसात का है और इस क्षेत्र में बाढ़ का भी प्रकोप रहता है। इसलिए यदि इस समस्या का समाधान समय रहते नहीं किया गया तो कालोनी वासियों के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी
पानी का कोई भी निकास न होने के कारण नालियां भरी पड़ी है बरसात होने पर नालियों का पानी कॉलोनी में रहने वालों के घर में घुस जाता है पुराने बने हुए नालों को काफी समय पहले वन विभाग द्वारा बंद कर दिया गया है जिससे कॉलोनी वासियों को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है नहर चौराहे (अजीजगंज) से केशव कुंज कॉलोनी तक नाले का निर्माण हो चुका है। उन्होंने जिलाधिकारी से जनहित में मांग करते हुए बताया कि वन विभाग द्वारा बंद किए गए नाले को खुलवाया जाए अन्यथा केशव कुछ कॉलोनी या नहर रोड बाईपास से सदेव कॉलोनी तक नाले का निर्माण कराया जाए।
























