पीलीभीत से आकर छिनैती की घटनाएं करने वाले दो भाई मुठभेड़ में गिरफ्तार दोनों पर दर्ज है पहले से 24 मुकदमे
मुजीब खान
शाहजहांपुर : बीती रात जनपद की थाना सिंधौली और एसओजी की सयुक्त कार्यवाही में उस समय बड़ी सफलता मिली जब सरे राह छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर सगे भाई पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए दोनों भाई जनपद पीलीभीत के निवासी है और पीलीभीत से आकर शाहजहांपुर के अलग अलग स्थानों पर छिनैती की घटनाओं को अंजाम देकर पीलीभीत भाग जाते थे ।
पुलिस मुठभेड़ में दोनों भाइयों के पैर में गोली मारकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सिपाही सुनील के हाथ में भी गोली है। तीनों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। दोनों आरोपितों पर 24 से अधिक मुकदमे दर्ज है।
दोनों पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने पुवायां व सिंधौली क्षेत्र में छिनैती की सबसे ज्यादा घटनाओं को अंजाम दिया था। पुवायां व सिंधौली क्षेत्र में छिनैती की कई घटनाएं हो चुकीं थी। एसपी सौरभ दीक्षित ने एसओजी को भी लगाया था।रात करीब दो बजे सिंधौली पुलिस को सूचना मिली कि छिनैती करने वाले बाइक से रिंग रोड स्थित बाबा त्रिलोकीनाथ मंदिर के पास किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिसकर्मी जब मौके पर पहुंचे तो बाइक सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिससे सिपाही सुनील घायल हो गए। पुलिस की सरकारी गाड़ी के शीशे पर भी गोली लगी। जवाबी फायरिंग में पुलिसकर्मियों ने पीलीभीत के पिपरिया संजरपुर गांव निवासी राम व उसके भाई श्याम के पैरों में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूर्व में महिलाओं से छीने गए जेवर व दो तमंचे व तीन हजार रुपये भी बरामद हुए। दोनों भाई लंबे समय से घटनाओं का अंजाम दे रहे थे। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है।
























