तेलंगाना से 12 करोड़ का सोना चांदी चुराकर नेपाल भाग रहे नौकर पति पत्नी और उसकी साली रामपुर में गिरफ्तार
रामपुर : जनपद की पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब तेलंगाना के एक घर में जहां एक पति पत्नी और साली काम करते थे वही से करी 12 करोड़ रुपयों का सोना चांदी चुराकर नेपाल भाग रहे थे उन्हें गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 7 किलो सोना एवं एक किलो 50 ग्राम चांदी बरामद किया है पकड़े गए तीनों आरोपी नेपाल के निवासी है। इनकी योजना उत्तराखंड से नेपाल सीमा पार करने की थी।
पुलिस के अनुसार, बिलासपुर थाना पुलिस को तेलंगाना पुलिस से सूचना मिली थी कि तेलंगाना से भारी मात्रा में सोना चुराकर कुछ अंतरराष्ट्रीय तस्कर या चोर उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भागने की योजना बना रहे हैं। वह सभी रोडवेज बस में सवार हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिलासपुर बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान एक रोडवेज बस को रोका गया, जिसमें सवार पति-पत्नी और साली पुलिस को देखकर घबराने लगे। सख्ती से पूछताछ और तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में सोने के आभूषण और चांदी बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस तीनों को पकड़कर बिलासपुर थाने ले आई। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम नेपाल के जिला कई लाली के मोतीपुरा थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी कमल,नेपाल के अच्छा राज्य मंगल सैन निवासी कल्पना और कमल की पत्नी विमला बताया है।
पुलिस द्वारा की गई जांच में सामने आया कि आरोपियों ने तेलंगाना में इस बड़ी चोरी को अंजाम दिया था और गिरफ्तारी से बचने के लिए वे करीब 1700 किलोमीटर दूर रामपुर तक पहुंच गए थे। इनका इरादा यहां से उत्तराखंड बॉर्डर पार कर नेपाल में शरण लेने और चोरी का माल ठिकाने लगाने का था। रामपुर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए नेपाल सीमा में दाखिल होने से ठीक पहले इन्हें दबोच लिया। पुलिस अब तेलंगाना पुलिस से संपर्क कर आरोपियों के आपराधिक इतिहास और चोरी की इस वारदात के अन्य कड़ियों को खंगालने में जुट गई है। इनके पास से करीब 12 करोड़ रुपये कीमत का सोना-चांदी बरामद हुआ है। चोरी की घटना तेलंगाना में हुई थी। जिसको लेकर तेलंगाना पुलिस भी रामपुर पहुंच रही है।
























