तीन माह बाद मिला हिस्ट्रीशीटर ओमकार का कंकाल पत्नी ने प्रेमी संग हत्या कर दफना दिया था शव दोनों गिरफ्तार
20 वर्ष पहले हुई थी शादी 23 फरवरी को मुकदमे की तारीख पर गया था फिर वापस नहीं आया ओमकार
मुजीब खान
शाहजहांपुर । जनपद के थाना कांट क्षेत्र की पुलिस ने तीन माह पूर्व गायब हुए ग्राम लिंथरा निवासी हिस्ट्रीशीटर ओमकार का कंकाल उसकी पत्नी ओमा और उसके प्रेमी नन्हे की निशानदेही पर गांव के बाहर एक गड्ढे में गड़ा हुआ बरामद किया है बताया जा रहा है विगत 23 फरवरी को ओमकार तिलहर न्यायालय में अपने एक मुकदमे की तारीख पर गया था उसके बाद वह लौट कर नहीं आया विगत चार जून को मृतक ओमकार के भाई द्वारा अपनी भाभी और उसके प्रेमी पर भाई को गायब करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई थी जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मामले की खुलासा करते हुए हत्यारोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार करते हुए दोनों की निशानदेही पर गांव के बाहर एक गड्ढे को खोदकर मृतक ओमकार का कंकाल नुमा शव बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज कर दोनों गिरफ्तार कर के मीडिया के समक्ष पेश करते हुए जेल भेज दिया है।पुलिस की पूछताछ में आरोपियों स्वीकार करते हुए बताया कि दोनों ने पहले ओमकार को शराब पिलाई फिर दोनों ने पैरों से गला दबा दिया। और शव को गांव के बाहर एक गड्ढा खोदकर गाड़ दिया दोनों न बताया कि ओमकार को उनके प्रेम संबंधों की जानकारी होने पर दोनों ने हत्या की साजिश रची थी मामला जनपद के थाना कांट के लिंथरा गांव का है। एसपी सिटी देवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद कर डीएनए जांच के लिए भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार ओमकार के ऊपर विभिन्न थानों में करीब आठ मुकदमे दर्ज थे। सेहरामऊ दक्षिणी थाने में एक हत्या का मुकदमा दर्ज था तो तिलहर थाने में हत्या के प्रयास व डकैती की धारा में मुकदमा दर्ज था। शहर के थाना सदर बाजार में हत्या के प्रयास, लूटपाट व गैंगस्टर की धारा में मुकदमा दर्ज था। सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोल रखी थी। इसी को लेकर वह विगत 23 फरवरी को ओमकार को तिलहर न्यायालय में एक मुकदमे की तारीख पर जाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं आया। जांच के दौरान चार जून को सत्यवीर सिंह ने अपने भाई के अपहरण की आशंका जताते हुए कांट के गांव लिंथरा निवासी नन्हे और अपनी भाभी ओमा भारती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो सामने आया कि ओमा भारती और नन्हे के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे।
ओमकार को प्रेम संबंधों की जानकारी होने के बाद ओमा और नन्हे ने उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया था। मानपुर मलिकापुर गांव निवासी सत्यवीर सिंह ने 6 मार्च को अपने भाई ओमकार सिंह की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
दोनों के संबंधों की जानकारी होने पर ओमकार इसका विरोध करता था। ओमकार पर कई मुकदमे दर्ज थे जिसकी वजह से दोनों को लगता था कि वह उन लोगों की हत्या कर देगा। इसके बाद दोनों ने मिलकर ओमकार को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
एसपी सिटी ने बताया कि घटना वाले दिन ओमकार को नन्हे के बगीचे में बुलाया गया। वहां उसे शराब पिलाई गई। जब वह नशे की हालत में था तक उसके गले पर पैर रखकर दबा दिया। फिर शव को बाग में ही केले के पेड़ के नीचे गड्ढा खोदकर दफन कर दिया।
जानकारी के अनुसार 20 साल पहले हुई थी ओमकार और ओमा की शादी ओमकार की शादी करीब 20 साल पूर्व सेहरामऊ दक्षिणी के ही गांव दिबियापुर की ओमा भारती के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। बेटे की उम्र तकरीबन 14 और बेटी की उम्र तकरीबन 12 साल है।
ओमा भारती कांट के लिंथरा गांव में अपनी बड़ी बहन के घर जाती थी। वहीं उसकी मुलाकात नन्हे से हुई थी।
























