शाहजहांपुर।सौतेले पिता ने चार साल की मासूम को मारकर खेत में दफनाया , खुदाई में मिले कपड़े और कंकाल के हिस्से

सौतेले पिता ने चार साल की मासूम को मारकर खेत में दफनाया , खुदाई में मिले कपड़े और कंकाल के हिस्से

मुजीब खान

शाहजहांपुर : जनपद के थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक सौतेले पिता ने चार साल की मासूम सौतेली बेटी की पिटाई की जिससे वह मर गई तो उसे खेत में ले जाकर दफन कर दिया बच्ची की मां की तहरीर पर सौतेले पिता और उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद पहले जब पुलिस अभियुक्त की निशानदेही पर बताए गए स्थान पर खुदाई की तो बच्ची के कपड़े मिले लेकिन शव का कही कोई पता नहीं चला लेकिन बच्ची की मां की जिद पर जब पुलिस ने दोबारा खुदाई कराई तो कपड़ों के साथ बच्ची के कंकाल के अवशेष भी मिले पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है बच्ची की मां ने पहले पति को छोड़कर दूसरे व्यक्ति से मंदिर में विवाह किया था पहले पति की बच्ची मां और सौतेले पिता के साथ रह रही थी ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 4 मई को चार साल की बेटी हत्या करने के बाद सौतेले पिता ने शव को इसी खेत में दफना दिया था। वह पत्नी को लेकर इधर उधर घूमता रहा। पत्नी पर नजर रखता रहा। पत्नी के पास मोबाइल नहीं था, जिससे वह बेटी की हत्या की जानकारी परिजनों और पुलिस को दे पाती। 27 मई को उसने पति के मोबाइल से इस घटना की जानकारी अपने परिवार को दी।

परिवार इसके बाद बच्ची के घर पहुंचे। दिव्यांशी को लेकर शाहजहांपुर आए और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। आरोप ये भी है कि इस घटना में आरोपी का पिता और ससुराल के सभी लोग शामिल हैं। पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज दर्ज की। गुरुवार को पुलिस की टीम जेसीबी लेकर गांव पहुंची। आरोपी को भी पुलिस साथ लेकर आई। आरोपी की निशानदेही पर खुदाई शुरू की गई। कुछ देर खुदाई के बाद बच्ची की फ्रॉक पुलिस ने बरामद कर ली। मां ने उस फ्राक को देखते ही पहचान लिया। वह कपड़े पकड़कर रोने लगी। हालांकि, कई घंटे खुदाई के बाद भी बच्ची का शव नहीं मिल पाया है। पुलिस शव बरामद करने की कोशिश कर रही थी इसी बीच खुदाई में बच्ची के कंकाल के अवशेष भी मिले जिसे पुलिस सुरक्षित करके जांच के लिए भेज दिए है ।

थाना तिलहर क्षेत्र के गोबरसंडा निवासी दिव्यांशी की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। पहले उसकी शादी थाना कांट के पैंतापुर के रहने वाले सोनपाल के साथ हुई थी। दिव्यांशी की एक चार साल की बेटी थी। बाद में दोनों के बीच अलगाव हो गया। दिव्यांशी ने थाना कांट क्षेत्र के मानपुर गांव के रहने वाले अखिलेश से मंदिर में विवाह किया था। अखिलेश गांव में मोमोज का ठेला लगाने आता था। इसी दौरान महिला उसके संपर्क में आई थी। कुछ समय पंजाब में रहने वाले अखिलेश पत्नी दिव्यांशी के साथ थाना आरसी मिशन क्षेत्र के तहवरगंज क्षेत्र में किराए के मकान में रहने लगा था। अखिलेश उसके साथ मारपीट करता था। नशे की गोलियां भी देता था। 4 मई की रात अखिलेश ने चार साल की बेटी प्रिया की पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसको जमीन पर पटका और फिर मौत होने पर उसने मानपुर गांव में खेत में उसके शव को दफना दिया। इतने दिन आरोपी पत्नी को लेकर इधर उधर घूमता रहा। 27 मई को परिवार उसको लेकर मायके आए।

दिव्यांशी ने पहले कांट थाने में तहरीर दी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उसके बाद उसने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद थाना आरसी मिशन में एफआईआर दर्ज की गई। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि बच्ची के शव की बरामदगी के लिए जेसीबी से खुदाई कराई जा रही थी जिसमें गड्ढे से एक फ्रॉक मिलने के साथ बच्ची कंकाल अवशेष भी बरामद हुए है जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *