नवागत बीएसए जयशंकर ने संभाला चार्ज पूर्व बीएसए दिव्या गुप्ता को शिक्षकों ने दी भावपूर्ण विदाई
मुजीब खान
शाहजहांपुर। दो दिन पूर्व जनपद शाहजहांपुर की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता का शासन द्वारा स्थानांतरण किया गया था उनके स्थान पर उप निदेशक खेल जयशंकर श्रीवास्तव को जनपद का बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया गया था आज नवागत बीएसए जयशंकर को नियमानुसार पूर्व बीएसए दिव्या गुप्ता ने जनपद का कार्यभार सौंप कर जनपद से विदा ली।
बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नवागत बीएसए के चार्ज लेने और पूर्व बीएसए के चार्ज छोड़ते समय जनपद के शिक्षक संघ सहित स्काउट गाइड की दपिन्दर कौर और निकहत परवीन द्वारा नवागत बीएसए का स्वागत किया और पूर्व बीएसए के बेहतर कार्यकाल और उनके समय में जनपद के शिक्षा विभाग को मिली उपलब्धियों को याद करते हुए उन्हें फूल मालाओं से लादते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर रहते हुए दिव्या गुप्ता द्वारा शिक्षा विभाग के हर कर्मचारी को अपने परिवार की तरह मान कर शिक्षक हित में कार्य करके शिक्षकों के सुख दुख में बराबर की शरीक रहकर जो कार्य किए है उन्हें भुलाया नहीं जा सकता स्थानांतरण तो सरकारी सेवा का एक नियम जिससे हर किसी सरकारी कर्मचारी को गुजरना है । इसी के साथ नवागत बीएसए का स्वागत करते हुए कहा कि आशा है कि शिक्षा विभाग में पूर्व की भांति जनपद की शिक्षा को नए आयाम तक पहुंचाये जाने का क्रम जारी रहेगा ।
























