पीलीभीत : किसानों के सहयोग और टीमों की मेहनत से प्रगति पर है गन्ना सर्वे अभियान, 50 फीसदी कार्य पूर्ण

किसानों के सहयोग और टीमों की मेहनत से प्रगति पर है गन्ना सर्वे अभियान, 50 फीसदी कार्य पूर्ण

मुजीब खान

पीलीभीत । जनपद में गन्ना विकास विभाग की ओर से चलाए जा रहे गन्ना सर्वेक्षण अभियान में बेहतर ढंग से मिल रहे किसानो के सहयोग और टीमों की कड़ी मेहनत के परिणाम स्वरूप गन्ना सर्वे अभियान प्रगति पर है जिसके परिणाम स्वरूप जनपद में अभी तक 50 फीसदी कार्य संपन्न भी हो चुका है उपरोक्त जानकारी जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम भार्गव ने दी वह आज सहकारी गन्ना विकास समिति पीलीभीत के ग्राम जनकपुरी में संचालित गन्ना सर्वे कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर रहे थे ।

 निरीक्षण के दौरान जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम भार्गव ने सर्वे कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया।

उन्होंने बताया कि जनपद में गन्ना सर्वे कार्य को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु कुल 238 सर्वे कर्मचारी लगाए गए हैं। इनके द्वारा अब तक 661 ग्रामों का सर्वे कार्य पूर्ण किया जा चुका है। जनपद में कुल 52,500 हेक्टेयर क्षेत्रफल का सर्वे किया गया है, जो निर्धारित लक्ष्य का लगभग 51 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि गन्ना सर्वे कार्य में जनपद के गन्ना किसानों द्वारा सर्वे कर्मियों को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है, जिससे सर्वे कार्य सुचारु रूप से प्रगति पर है। किसानों से अपील की गई कि वे सर्वे के दौरान अपनी गन्ना प्रजातियों एवं क्षेत्रफल की सही जानकारी उपलब्ध कराएं, जिससे आगामी पेराई सत्र में गन्ना आपूर्ति एवं भुगतान संबंधी व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ हो सकें। निरीक्षण के दौरान प्रदीप अग्निहोत्री, सचिव गन्ना समिति पीलीभीत, सुखराज सिंह, जोनल प्रभारी, राजकुमार, चंद्रदेव, रूपलाल, जसवंत कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *