बदायूँ सांसद आदित्य यादव ने जनसुनवाई में सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

बदायूँ सांसद आदित्य यादव ने जनसुनवाई में सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

बदायूं। बदायूं लोकसभा क्षेत्र के सांसद Aditya Yadav ने मंगलवार को डीएम रोड, सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई आयोजित कर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए नागरिकों एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने बिजली, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस प्रशासन, पेंशन, आवास, शिक्षा समेत अन्य जनहित से जुड़े मामलों को सांसद के समक्ष रखा। सांसद आदित्य यादव ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की तथा प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सांसद ने समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों, क्षेत्रीय समस्याओं तथा जनहित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का आह्वान किया।

जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं नगर क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं और सुझावों से सांसद को अवगत कराया। सांसद ने सभी को आश्वस्त किया कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *