इटावा।हुस्न के जाल में फंसाकर लगाती थी दुष्कर्म का आरोप फर्जी किडनैपिंग और दुष्कर्म का खुलासा प्रेमी संग गिरफ्तार 

हुस्न के जाल में फंसाकर लगाती थी दुष्कर्म का आरोप फर्जी किडनैपिंग और दुष्कर्म का खुलासा प्रेमी संग गिरफ्तार 

मुजीब खान

इटावा । जिले की सैफई तहसील की नर्स का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक कथित फर्जी किडनैपिंग और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर एक युवक को झूठे मामले में फंसाने की साजिश रची थी।

जानकारी के मुताबिक, सरिता यादव, जो सैफई स्थित मेडिकल यूनिवर्सिटी में कार्यरत बताई जा रही है, ने एक संपन्न परिवार के युवक को निशाना बनाया। आरोप है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपहरण और दुष्कर्म की झूठी कहानी गढ़ी तथा युवक पर गंभीर आरोप लगाए।

पुलिस जांच में सामने आया कि जिस युवक पर आरोप लगाए गए थे, वह कथित घटना के समय करीब 500 किलोमीटर दूर मौजूद था। जांच के दौरान महिला द्वारा पुलिस को दी गई लोकेशन भी गलत निकली। पुलिस ने बताए गए स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन वहां कोई साक्ष्य नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को पूरे मामले पर संदेह हुआ और तकनीकी तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर गहन जांच शुरू की गई। जांच में कथित साजिश का पर्दाफाश हुआ और महिला व उसके प्रेमी की भूमिका सामने आई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि झूठे आरोपों के कारण एक निर्दोष व्यक्ति का जीवन और प्रतिष्ठा गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती थी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *