विधायक अरविंद सिंह ने मेघावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में मेधावियों को किया सम्मानित
मुजीब खान
शाहजहांपुर। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मेघावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में ददरौल विधायक अरविंद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उनके द्वारा जनपद के मेघावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया । इस दौरान विधायक अरविंद सिंह ने अपने संबोधन में सभी छात्र छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ आगे की पढ़ाई करके देश हित में कार्य करके अपने जनपद का नाम रोशन करने का मंत्र दिया उन्होंने कहा कि यही विद्यार्थी देश में उच्च पदों पर आसीन होकर देश का भविष्य उज्ज्वल करने का कार्य करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा-2026 में जिला स्तर पर हाईस्कूल के 10 एवं इण्टरमीडिएट के 10 टॉप-10 छात्र/छात्राओं को 21 हजार रुपए की धनराशि उनके बैंक खातों में कोषागार के माध्यम से ट्रान्सफर किये गये तथा उन्हे मेडल, प्रशस्ति पत्र व ’’वर्ल्ड पावर मेड इजी’’ किताब देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्र/छात्राओं के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम के अंत में संयोजक हरिवंश कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि मेधा का सम्मान जहां एक ओर विद्यार्थियों को अतिरिक्त ऊर्जा प्रदान करता है, वहीं उनके संकल्प को और दृढ़ करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के अंत में जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में गणमान्य के रूप में डी0पी0एस0 राठौर अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक लि0 शाहजहाँपुर। व प्रतिनिधि जे0पी0एस0 राठौर मंत्री सहकारिता उ0प्र0 शासन, के0सी0 मिश्रा अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी शाहजहाँपुर, शिल्पी गुप्ता महानगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी शाहजहाँपुर, उत्कर्ष द्विवेदी मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी जिलाधिकारी शाहजहाँपुर, अवधेश राम परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण शाहजहाँपुर, ऋषिपाल सिंह जिला विकास अधिकारी शाहजहाँपुर, हरिवंश कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक, शाहजहाँपुर उपस्थिति रहे।
























