शाहजहांपुर।पौत्र बधू ने छीनी हाजी जीशान खान की खोई विरासत बनी कटरा नगर पंचायत की पहली महिला नगर पंचायत अध्यक्ष

पौत्र बधू ने छीनी हाजी जीशान खान की खोई विरासत बनी कटरा नगर पंचायत की पहली महिला नगर पंचायत अध्यक्ष

कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष के उपचुनाव जीत के बाद एसडीएम तिलहर ने दिलाई शपथ, ग्रहण किया कार्यभार 

मुजीब खान

शाहजहांपुर : जनपद के कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष का चर्चित उप चुनाव में ब्लाक फॉरवर्ड प्रत्याशी पूजा कसाना की अप्रत्याशित जीत होने के बाद बड़े कानूनी दांव पेचों का समाना करने के बाद आखिर तिलहर उप जिला अधिकारी द्वारा एक भव्य समारोह के दौरान उनको शपथ ग्रहण करवा कर नगर पंचायत अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण करवा ही दिया इस चुनाव में पूजा कसाना ने जहां सत्ता पक्ष के वरिष्ठ नेताओं की चुनौती को स्वीकार करते हुए जीत हासिल की बही अपने दादिया ससुर हाजी जीशान खान की वर्षों से खोई हुई विरासत छीने जाने का भी काम किया है। कई दशकों बाद हाजी जीशान खान के परिवार का सदस्य उनकी कुर्सी को पाकर उस पर बिराजमान हुआ है ।

आपको बताते चले कि आजादी के बाद से नगर पंचायत कटरा के गठन के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष सीट पर कटरा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हाजी जीशान खान का ही कब्जा बरकरार रहा उनके वृद्ध होने के बाद उनके भाई के पुत्र समी खान ने इस सीट को अपने कब्जे में रखा कई बार चुनाव जीतने के बाद कटरा के समीकरण बदले फिर बीजेपी के सुरेन्द्र गुप्ता ने एक बार इस सीट पर कब्जा किया लेकिन अगले चुनाव में उनसे यह सीट समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुकेश गुप्ता ने छीन ली जो वर्ष 2023 तक इस सीट पर काबिज रहे 2023 में हुए चुनाव में सीट पिछड़ा वर्ग हो जाने कारण इस पर हुए चुनाव में एक बार फिर हाजी जीशान खान के भतीजे समी खान ने अपना वर्चस्व दिखाते हुए अपने घर पर कार्य करने वाले मुख्तार मसूदी को चुनावी मैदान में उतार दिया हा इस बार दोनों परिवारों की अंतर्कलह के कारण जीशान खान के पौत्र दानिश जीशान खान ने अपनी पत्नी पूजा कसाना को भी मैदान में उतार दिया वही दूसरी ओर बीजेपी नेता सुरेंद्र गुप्ता ने अपनी पुत्र बधू सोनम गुप्ता को भी चुनावी समर में प्रत्याशी बना दिया मुकाबला त्रिकोणीय हुआ और समी खान का प्रत्याशी जो कांग्रेस से चुनाव लड़ा था उसने भारी जीत हासिल करके नगर पंचायत अध्यक्ष सीट को कब्जा लिया लेकिन धुरंधर नेता सुरेंद्र गुप्ता और समी खान के भतीजे की पत्नी ने इस चुनाव को कोर्ट में चुनौती दी और चुनाव के दौरान भरे गए शपथ पत्र का हवाला देते हुए कहा गया कि कांग्रेस से विजयी प्रत्याशी मुख्तार मसूदी ने अपना अपराधिक इतिहास छुपाया है कोर्ट ने संज्ञान लिया और आखिर वर्ष 2026 में मुख्तार मसूदी का चुनाव निरस्त करते हुए उन्हें अयोग्य घोषित करते हुए उनके चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया नगर पंचायत सीट को प्रशासक के हवाले कर दिया गया इसके बाद कोर्ट के आदेश पर अमल करते हुए उप चुनाव की तिथि घोषित हुई जिसमें एक बार फिर समी खान ने अपना प्रत्याशी उतारा पूजा कसाना ने ब्लाक फॉरवर्ड प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया वही बीजेपी ने अपना कैंडिडेट दोहराते हुए सोनम गुप्ता को मैदान में उतारा इसके साथ समाजवादी पार्टी ने भरत पटेल को अपना प्रत्याशी घोषित किया इसके साथ दो अन्य प्रत्याशी भी अपना भाग्य आजमाने को चुनावी समर में कूद पड़े शुरू हुआ कंबेसिंग का सिलसिला तो बीजेपी कैंडिडेट के लिए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सहित बीजेपी के सभी विधायक सभी ब्लॉक प्रमुख जिला अध्यक्ष सांसद अरुण सागर राज्यसभा सांसद मिथलेश कुमार सहित एक बड़ी लाबी प्रचार में जुट गई वही समाजवादी पार्टी ने भी एड़ी चोटी का जोर लगाना शुरू किया लेकिन पूजा कसाना का प्रचार करने और कोई नहीं क्षेत्रीय लोग हो शामिल रहे चुनाव का दिन आया वोटिंग दौरान दिन भर ऊहापोह की स्थित बनी रही और छुटपुट झड़पों के बीच शाम को चुनाव सम्पन्न हुआ सत्ता पक्ष अपनी जीत के प्रति आश्वस्त दिखा तो वही अन्य प्रत्याशी चुनाव मे धांधली का खुला आरोप लगाते दिखे खैर दिन आया 7 मई का जिस दिन फैसला आना था शुरू से ही पूजा कसाना जो बढ़त बनाई अंत तक बनी रही जो परिणामों में जीत को घोषणा में शामिल हुई एक बार फिर बीजेपी प्रत्याशी की बुरी हार हुई कांग्रेस प्रत्याशी ने अपना वर्चस्व बचा लिया लेकिन समाजवादी पार्टी बुरी तरह धाराशायी हुई और जमानत तक गवां बैठी पूजा कसाना की जीत के बाद प्रशासन उनकी शपथ की तारीख तय करता इससे पूर्व ही समी खान ने एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया जहां जाकर पूजा कसाना के शपथ ग्रहण को रोकने की कवायद शुरू हो गई लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उनके याचिका अस्वीकार करते हुए शपथ ग्रहण का रास्ता साफ कर दिया प्रशासन ने तत्काल 1 जून को शपथ ग्रहण की तिथि तय करते हुए कल शाम एक बड़े आयोजन के दौरान पूजा कसाना को शपथ दिला कर कटरा नगर पंचायत की अध्यक्ष की कुर्सी को उनके हवाले कर दिया।

आखिर में क्षेत्रवासियों का यही कहना था कि आज अपने दादिया ससुर मरहूम हाजी जीशान खान की विरासत उनके पौत्र की पत्नी ने छीन ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *