ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, मुल्क में अमन तरक्की और दुनिया में शांति की दुआ को उठे लाखों हाथ
खाड़ी देशों में युद्ध से हालात अच्छे नहीं महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है : शहर इमाम
मुजीब खान
शाहजहांपुर । आज जनपद में ईद उल अजहा की नमाज जनपद की सभी ईदगाहों और मस्जिदों में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गई नमाज़ के बाद सभी मस्जिदों और ईदगाहों में मुल्क में अमन और भाईचारा दुनिया शांति कायम रखने की दुआएं की गई नमाज के बाद ज्यादातर मुस्लमानों ने अपने अपने घरों में जाकर कुरबानी की रस्म अदा की आपको बताते चले कि कुर्बानी की रस्म ईद के दिन से तीन दिन तक चलेगी शहर की बड़ी ईदगाह में शहर इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने सुबह 7: 30 नमाज अदा कराई इस दौरान ईदगाह में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भारी संख्या म पुलिस बल मौजूद रहा ईद की नमाज अदा करने के बाद घर जा रहे मुस्लिम लोगों को अधिकारियों और विभिन्न दलों के नेताओं ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
आपको बताते चले कि ईद के पावन पर्व पर शांति व्यवस्था कायम रखने को जिला एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह पिछले दो दिनों से अलर्ट मोड पर रहा जिला अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ईद की पूर्व संध्या पर नगर में पैदल भ्रमण करके लोगो सरक्षित होने का भरोसा दिलाया आज सुबह से ही नगर की प्रमुख बड़ी ईदगाह में प्रशासनिक अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा इसी दौरान शहर इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने नमाज अदा कराई इस दौरान बोलते हुए उन्होंने नमाज के बाद पूरे मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआ मांगी गई। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में अमन और सुकून कायम हो, ताकि सभी राहत की सांस ले सकें। इमाम मंजरी ने मौजूदा वैश्विक स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दुनिया एक खतरनाक मोड़ पर है, खासकर खाड़ी और गल्फ क्षेत्र में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के कारण महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। उन्होंने इस पवित्र अवसर पर अल्लाह से जंग खत्म करने, अमन का माहौल कायम करने, महंगाई और बेरोजगारी से निजात दिलाने तथा लोगों में एकता और भाईचारा पैदा करने की दुआ की।
























