आगामी 9 मई को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार को जिला जज रवाना किया पीआरवी वाहन
मुजीब खान
लखनऊ : आगामी 9 मई को लखनऊ में होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के प्रचार प्रसार हेतु आज जनपद न्यायाधीश मलखान सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर न्यायालय परिसर से पीआरवी वाहनों को रवाना किया जो नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार करेंगे ।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार आगामी 09.मई 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय लखनऊ, कलेक्ट्रेट एवं जनपद के समस्त तहसीलों में किया जायेगा। लोक अदालत के आम जनमानस में व्यापक प्रचार प्रसार कराने हेतु आज को प्रातः 10 बजे जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ मलखान सिंह द्वारा न्यायालय प्रांगण से पी०आर०वी० वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। पी०आर०वी० वाहन लखनऊ के समस्त तहसीलों, ब्लॉकों, दूर दराज के इलाकों में जाकर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार करेगी।
उक्त कार्यक्रम में प्रकाश तिवारी, नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत/अपर जिला जज, कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, किरन यादव, पुलिस उपायुक्त/नोडल अधिकारी एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण, पराविधिक स्वयं सेवक, पैनल अधिवक्ता, डिफेन्स काउन्सिल आदि उपस्थित रहे।
























