आजमगढ़।पीएम श्री योजना से संबद्ध हुए 1000 मान्यता प्राप्त विद्यालय, शिक्षकों में हर्ष की लहर

पीएम श्री योजना से संबद्ध हुए 1000 मान्यता प्राप्त विद्यालय, शिक्षकों में हर्ष की लहर

उपेन्द्र कुमार पांडेय 

आजमगढ़। नगर के मदर कॉन्वेंट विद्यालय के प्रांगण में केंद्रीय प्राथमिक शिक्षक संघ (एससी/एसटी) द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। संघ के अध्यक्ष देव मणि त्रिपाठी ‘अंगार’ के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में भारत सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय के प्रति आभार व्यक्त किया गया। अध्यक्ष देव मणि त्रिपाठी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार ने 1000 मान्यता प्राप्त प्राइमरी और अपर प्राइमरी विद्यालयों से संबंधित बहुप्रतीक्षित योजना को ‘पीएम श्री योजना’ के आवर्तक अनुदान से संबद्ध कर दिया है। सरकार के इस कदम से प्रदेश के लाखों शिक्षकों के जीवन में ‘अरुणिम प्रकाश’ आया है। इस योजना से जुड़ने के बाद विद्यालयों के बुनियादी ढांचे और शिक्षा की गुणवत्ता में व्यापक सुधार होगा। शिक्षकों ने विश्वास जताया कि सरकार का यह कदम शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। प्राथमिक शिक्षक संघ (एससी/एसटी), केंद्रीय शिक्षक संघ, विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधकों और शिक्षक गणों ने एक स्वर में इस सफलता का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देते हुए सरकार के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। इस दौरान उपाध्यक्ष अमित सिंह, कोषाध्यक्ष आशुतोष कुमार, संगठन मंत्री विनोद कुमार यादव, रामसरन गौतम, धनंजय पाण्डेय, बालकृष्ण पांडे, सुभास चंद्र यादव, रामधारी, रामभुवाल, सत्य प्रकाश चतुर्वेदी, विनय आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *