लोकतंत्र की हो चुकी हत्या बाबा साहब के संविधान की खुलेआम उड़ाई जा रही धज्जियां : नसीमुद्दीन सिद्दीकी
सपा नेता जयेश प्रसाद के आवास पर पीडीए बैठक पहुंचे कद्दावर नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी
मुजीब खान
शाहजहांपुर : बंगाल चुनाव देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है अब देश में लोकतंत्र जीवित नहीं रहा उसकी हत्या हो चुकी है दूसरी ओर बाबा साहब के संविधान की खुलेआम धज्जियां बीजेपी के द्वारा उड़ाई जा रही लेकिन जनता भाप चुकी है बीजेपी के मंसूबे इस लिए उत्तर प्रदेश को जनता बदलाव का मूड बना चुकी है इसलिए 2027 में पीडीए सरकार बनने जा रही है। उपरोक्त बात समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कही वह आज पूर्व एमएलसी एवं सपा नेता जयेश प्रसाद के आवास पर आयोजित पीडीए बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे नसीमुद्दीन सिद्दीकी के जनपद आगमन पर जिला अध्यक्ष तनवीर खान और उनकी टीम ने उनका जमुका दोराहे पर भव्य स्वागत किया इसके बाद वह जयेश प्रसाद के आवास पर आयोजित पीडीए बैठक में शामिल हुए ।
नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश की जनता बीजेपी से ऊब चुकी है वह अब बदलाव चाहती है इस लिए 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए सरकार बनने जा रही है। क्योंकि भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है। इनके राज्य में जितनी महंगाई बड़ी जितनी बेरोजगारी बढ़ी जितनी नफरते बड़ी उतनी उन्होंने अपने जीवन काल में नहीं देखी आज प्रदेश में जंगल राज कायम हो चुका है जिसका खत्मा सिर्फ समाजवादी पार्टी ही कर सकती है ।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज जीती जागती मिसाल बंगाल चुनाव है जहां बीजेपी ने किस तरीके से लोकतन्त्र की हत्या की और संविधान की धज्जियां उड़ाई है किस तरीके से भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल को घेरकर वोट लूटने का काम किया है वह किसी से छुपा नहीं है उन्होंने कहा कि बीजेपी की राजनीति सिर्फ हिन्दू मुस्लिम पर टिकी हुई उनके बहकावे में आकर जो लोग हिंदू मुस्लिम कर रहे है उन्हें नहीं मालूम कि बीजेपी उनका भविष्य अंधकारमय कर रही है क्योंकि प्रदेश का विकास कराना प्रदेश में रोजगार देना और बढ़ती महंगाई को रोकना तो बस में है ही नहीं तो वह प्रदेश के लोगों के गुमराह करके धर्म की लड़ाई में व्यस्त करके उनको मूल मुद्दों से भटकाने का काम करके अपने आप सत्ता की मलाई खा रही है ।
























