हरदोई : मृतक शिल्पी कुशवाह के परिजनों से मिलने पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव बोले सीबीआई जांच हो

 मृतक शिल्पी कुशवाह के परिजनों से मिलने पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव बोले सीबीआई जांच हो

बोले नारी सम्मान का ढिंढोरा पीटने वाली बीजेपी महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों क्यों है चुप

मुजीब खान

हरदोई : विगत 13 अप्रैल को जनपद के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी रसूलपुर गांव निवासी विवाहिता शिल्पी कुशवाह की एक तरफा प्यार में अंधे युवक द्वारा बेरहमी से हत्या किए जाने के मामले में पुलिस की लापरवाही भी समाने आई थी जिसमें सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने संज्ञान लेते हुए शिल्पी के परिजनों से मुलाकात करने का कार्यक्रम तय किया तो हरदोई पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने अखिलेश यादव के दौरे से पूर्व ही दोषी थाना प्रभारी को सस्पेंड करके मामले की जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए आज तय कार्यक्रम के अनुसार अखिलेश यादव शिल्पी के गांव उसके घर पहुंचे और मृतका के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उसे श्रद्धांजलि अर्पित इसके बाद परिजनों से मुलाकात करके उन्हें ढाढस बंधाते हुए उनके साथ हर समय खड़े रहने का आश्वासन दिया इसके साथ उन्होंने मुलाकात के दौरान अपनी ओर से पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की ।

इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें नौकरी से टर्मिनेट कर देना चाहिए, जिन अधिकारियों ने कहा कि बेटी पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट है। उसके बाद भी बेटी की हत्या कर दी गई कहा कि गाजीपुर में भी हम लोग विश्वकर्मा बेटी को न्याय दिलाने के लिए गए, तो वर्चस्ववादी लोग पत्थर लेकर निकल पड़े, दंगा फैलाया। अखिलेश ने कहा कि आज शिल्पी कुशवाहा के परिवार के बीच मिलने आया हूं। बहुत दुखद घटना हुई है, ऐसी घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है. इस परिवार का दुख कभी कम नहीं होगा। हम इनकी पूरी कानूनी सहायता करने का काम करेंगे उन्होंने आगे कहा कि परिवार ने कई बार थाने में शिकायत की। बेटी खुद गई, लेकिन उसे जो न्याय मिलना चाहिए था वह नहीं मिला अखिलेश ने आगे कहा कि दोषी लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिले और ऐसे लोग जो उनका साथ दे रहे हैं उनको भी सजा मिले और सीबीआई जांच हो।

उन्होंने बताया इससे पहले सपा के प्रतिनिधि मंडल ने 23 अप्रैल को गढ़ी रसूलपुर जाने का कार्यक्रम बनाया था, लेकिन पुलिस-प्रशासन ने सपा नेताओं को हाउस अरेस्ट कर रोक लगा दी थी।

यहां बुलडोजर और लंगड़ा कार्रवाई क्यों नहीं, भाजपा सरकार खुद महिला विरोधी : अखिलेश यादव

महिला आरक्षण बिल को लेकर कहा कि भाजपा खुद महिला विरोधी है और वो खुद बिल पास नहीं करवाना चाहते हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि हमने एक्सप्रेस-वे पर 2016 में प्लेन उतरवा दिए थे, वो अब उतरवा रहे हैं। आगरा एक्सप्रेस-वे जो हमने बनवाया था वो गंगा एक्सप्रेस वे से बेहतर है। अखिलेश यादव ने कहा इस परिवार को न्याय अभी भी नहीं मिल रहा है। परिवार की मांग पूरी हो, जो परिवार चाहता है। जिस तरीके से हर घटना में बुलडोजर और ‘लंगड़ा ऑपरेशन’ करते हैं, सरकार यहां क्यों पीछे हट रही है? यह पहली घटना नहीं हुई है।” फतेहपुर में मौर्या बेटी के साथ क्या किया वर्चस्ववादी लोगों ने?” इसी तरह प्रतापगढ़ में एक बेटी की जान चली गई।” “गाजीपुर में क्या हुआ बेटी के साथ? और अगर पुलिस कार्रवाई करती गाजीपुर में भी, तो उस बेटी की जान नहीं जाती।” गाजीपुर में तो जब हम बेटी के परिवार से मिलने जा रहे थे तो ये वर्चस्ववादी लोग पत्थर लेकर खड़े हो गए। उनसे जब कहा गया कि आरोपी पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी प्रचलित है, पिता-पुत्र जेल चले गए हैं क्या जातीय एंगल देने की कोशिश की जा रही है, तो अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि हमारे कन्नौज में पता करो, 10 मिनट में गैंगस्टर लगा देते हैं। 10 मिनट में बुलडोजर से घर तोड़ देते हैं। कन्नौज यहां से कितनी दूर है? अगर किसी के साथ अन्याय हुआ है, तो क्या हम उसके साथ खड़े नहीं होंगे? इस मामले में पिता-पुत्र जेल जा चुके हैं और पुलिस लगातार कार्रवाई की बात कर रही है। लेकिन सवाल यह है कि सरकार बाकी जगहों पर तो बुलडोजर चलाती है, यहां मदद क्यों नहीं कर रही? आपने करोड़ों रुपये अन्य जगहों पर दिए, तो इस परिवार की मदद क्यों नहीं की जा रही?”

बोला शिल्पी का भाई सीएम योगी ने भी नहीं सुनी फरियाद

शिल्पी के भाई ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री जी को भी ज्ञापन दिया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। हम सालों से न्याय के लिए भटक रहे हैं। बिटिया को बचाने के लिए हाथ-पांव जोड़ते रहे, लेकिन किसी ने नहीं सुनी—न एसपी साहब ने, न थानेदार ने, न सीओ या डीएम साहब ने।” इस पर अखिलेश ने कहा कि इसीलिए मैंने 1090 (महिला हेल्पलाइन) बनाई थी। ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जिससे महिलाओं और बेटियों की तुरंत मदद हो सके। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी ही चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *