प्रधानमंत्री को लिखे पोस्टकार्ड, 33% महिला आरक्षण बिल लागू करें आज करें, अभी करें
मुजीब खान
शाहजहांपुर : अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा व प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी जोन भारती त्यागी के निर्देश पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना कटारिया के नेतृत्व में चारखम्बा स्थित पोस्ट ऑफिस पर 33% आरक्षण लागू करने के लिए विरोध प्रदर्शन किया व पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के कार्यालय पर पोस्ट किए।प्रधानमंत्री के नाम अर्चना कटारिया के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने पोस्टकार्ड लिखे जिसमें उन्होंने 2023 में महिला आरक्षण पारित हो गया राष्ट्रपति महोदय के हस्ताक्षर के साथ जिसको महिला कांग्रेस जल्द से जल्द लागू करने की मांग करते हैं 33% आरक्षण 543 सीटों के साथ होना चाहिए। इस अधिनियम में एस.सी. एस.टी. हैं हम मांग करते हैं इसमें ओ.बी.सी. को भी शामिल किया जाए फिर ये बिल लागू किया जाए महिलाओं को उनका हक मिलना चाहिए। जिला अध्यक्ष अर्चना कटारिया ने कहा भाजपा हमेशा बातें करती रही है लेकिन काम नहीं कर रही महिला आरक्षण विधायेक पारित हो गया लेकिन वह अमल में नहीं लाया गया महिलाएं परेशान है उनका उत्पीड़न हो रहा है उनकी कोई सुनने वाला नहीं है कांग्रेस ऐसी पार्टी है जिसने लगातार महिलाओं के कल्याण के लिए काम किया है । सरकार लगातार बड़े वादे कर रही है लेकिन सरकार की कथनी और करनी में काफी फर्क है। अब जनता को पता हो गया है कि भाजपा जो कहती है वह नहीं करती है। इसलिए जनता समझ चुकी है कि अब उसे किसे अपना कीमती मत देना है इसलिए जनता अब कांग्रेस की तरफ देख रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी एक ऐसी पार्टी है जिसने हमेशा जो कहा है वह किया है।अर्चना कटारिया ने कहा कि खस्ताहाल सड़के जग जाहिर है। सड़कों पर काफी गड्ढे हैं लोग परेशान है कब कौन सा सीवर लाइन का होल गहरे गड्ढे में बदल जाए कोई भरोसा नहीं पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं क्योंकि सड़कों पर गड्ढे अधिक है जिससे लोग परेशान है सीवर लाइन का जो भी काम हुआ है वह भी सही नहीं हुआ है जिस कारण से लगातार सीवर लाइन के गड्ढे बनते जा रहे हैं और सड़क खस्ता हाल सड़कों से लोग परेशान है लोगों की कोई सुनने वाला नहीं है लेकिन कांग्रेस लोगों के हक के लिए आवाज उठाने वाली पार्टी है और उन्हें उनका हक दिला रही है और सारी समस्याओं को हल करने के लिए कांग्रेस आवाज उठा रही है।इस मौके पर पार्वती, सीमा, बिटोली, पूर्व सभासद मंगला,रानी, रूबी, शांति, गुंजा, गीता, तबस्सुम, आदि महिलाएं मौजूद थी।
























