शाहजहांपुर भी शुरू हुआ हाफ एनकाउंटरों का दौरान एक हफ्ते में दूसरा हाफ एनकाउंटर दो को गोली लगी, एक दबोच लिया
मुजीब खान
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में काफी समय से चल रहे हाफ इनकाउंटर अब नवागत कप्तान सौरभ दीक्षित के जनपद का कार्यभार ग्रहण करते ही शाहजहांपुर भी शुरू हो चुके है यदि देखा जाए तो अभी कप्तान साहब को कार्यभार ग्रहण किए 10 से 11 दिन ही हुए इस कार्यकाल में दो हाफ एनकाउंटर हो चुके है जिसमें इसी सप्ताह महानगर की कोतवाली क्षेत्र के ककरा न्यू सिटी रोड पर किया गया था जिसमें एक बदमाश को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया गया था बीती रात तिलहर पुलिस ने भी गुड वर्क करते हुए मुठभेड़ में तीन बदमाश पकड़े जिनमें दो के पैर म गोली लगी जबकि तीसरा साफ सुथरा दबोचा गया है।
पुलिस का कहना है कि निगोही की ओर से तिलहर की तरफ एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्ति किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने की फिराक में आ रहे थे। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा बख्तियारपुर गौटिया मोड़ के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों को रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु वे भागने लगे और पीछा करने पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके उपरांत अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में जवाबी कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान दो वाहिद खां पुत्र छोटे खां, निवासी शाहगंज, थाना बिलसंडा, पीलीभीत और फत्ते पुत्र राजपाल, निवासी ग्राम भाऊपुर, खुदागंज,शाहजहाँपुर घायल हो गए। उनको जिन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया, जबकि मुन्ना पुत्र बच्चू, निवासी ककरा खुर्द, चौक कोतवाली को सकुशल पकड़ लिया। इनके पास से तमंचे, कारतूस और बाइक बरामद हुई है।
























